• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

गर्मी से राहत पाने के लिए मुंह में रख लेते हैं बर्फ का टुकड़ा, तो हो सकती हैं ये समस्याएं

गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग बर्फ खाने की कोशिश करते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। आइए आपको बताते हैं।
featured-img

गर्मी का मौसम है और तपती धूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई अलग-अलग तरीके अपनाता है। कोई कूलर के सामने बैठ जाता है, तो कोई ठंडे पानी में नहाना पसंद करता है। हालांकि, कुछलोग ऐसे भी होते हैं जो गर्मी से राहत पाने के लिए बर्फ का टुकड़ा अपने मुंह में रख लेते हैं। हालांकि, ऐसा करना सेहत के लिहाज से कतरनाक साबित हो सकता है। आइए आपको इसके खतरे के बारे में बताते हैं-

गले के लिए नुकसानदायक

अगर आप गर्मी में बर्फ का टुकड़ा मुंह में रख लेते हैं, तो यह सबसे पहले आपके गले पर असर करता है। इससे गले में खराश, खांसी और सिरदर्दभी बन सकता है। दरअसल, बर्फ खाने से गले की मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं। इससे पेट में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है।

दांतों के लिए नुकसानदायक

बर्फ का सेवन दांतों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे दांतों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। यह इसलिए होता है, क्योंकि बर्फ के संपर्क में आने से दांतों में दरार आ जाती है और अचानक आपको ठंडे-गर्म का एहसास होने लगता है। इसके अलावा, बर्फ को यदि चबाने की कोशिश की जाए, तो इससे दांतों की नसों में भी परेशानी हो सकती है।

सर्दी-जुकाम की दिक्कत

गर्मियों में पसीना बहुत जल्दी आता है। ऐसे में अगर ठंडा पानी पिया जाए और फिर धूप में निकला जाए, तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, इससे शारीरिक तापमान बिगड़ सकता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है और आपको बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हंसी सबसे अच्छी दवा है, जानिए हंसने से क्यों सेहत रहती है ठीक

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज