नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरुग्राम के आशुतोष को किया सम्मानित, आर्ट एंड ड्रामा में जीत चुके हैं कई अवॉर्ड

दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतराष्ट्रीय विज्ञान भवन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुग्राम के रहने वाले आशतोष को सम्मानित किया।
12:38 AM Dec 14, 2024 IST | Shiwani Singh
deaf and mute Ashutosh

दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतराष्ट्रीय विज्ञान भवन के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुग्राम के रहने वाले आशतोष को सम्मानित किया। बता दें कि आशुतोष मूक बाधिर है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों और मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

आशुतोष ने आर्ट एंड ड्राम में कई अवॉर्ड जीते

आशुतोष ने आर्ट एंड ड्राम में कई अवॉर्ड जीते हैं। अभी वे गुरुग्राम स्थित इंडसइंड बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय में काम करते हैं। आशुतोष ने फरवरी 2021 में मिस्टर इंडिया प्लस का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद मार्च 2022 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रनवे शो के लिए वॉक किया था।

प्लस साइज मॉडल्स के लिए ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया

आशुतोष ने सबसे पहले प्लस साइज मॉडल्स के लिए ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। टैलेंट सेशन में उन्होंने एक किसान के जीवन की समस्याओं को मूक अभिनय के माध्यम से पेश किया था। इस दौरान उनका अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था। आशुतोष के मुताबिक, उनकी मां ने उन्हें अपने हिसाब से जिंदगी जीने के लिए हमेशा से प्रेरित किया है।

साधारण घर से हैं आशुतोष

बता दें कि आशुतोष का जन्म साल 1992 में हुआ था। उनकी मां का नाम सुदेश है। वे सरकारी स्कूल में प्राध्यापिका थी। अभी वे सेवानिवृत हो चुकी है। वहीं पिता रमेश चंद मारुति कंपनी में कार्यरत थे। वे भी सेवानिवृत हो चुके हैं।

आशुतोष ने अपने लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके जन्म के लगभग एक साल बाद ही उनके माता-पिता को पता चल गया था कि उन्हें बोलने और सुनने में समस्या है। उनके माता पिता इलाज कराने के लिए उन्हें गंगा राम अस्पताल ले जाया करते थे।

आशुतोष ने अपनी स्कूली शिक्षा के बारे में बताया कि उनकी शिक्षा सामान्य बच्चों की तरह ही हुई। उन्होंने नर्सरी से 12 वीं क्लास तक की पढ़ाई गुरुग्राम स्थित मारुति कंजू दिल्ली पब्लिक स्कूली से किया। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से बी.कॉम ऑनर्स की पढ़ाई की।

Tags :
ashutosh receive honorashutosh receive honor from presidentashutosh receive honor from president droupadi murmudeaf and mute ashutoshआशुतोषआशुतोष को राष्ट्रपति ने किया सम्मानितमूक बाधिर आशुतोष

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article