नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Padma Award: मध्य प्रदेश के इन चार लोगों को आज मिलेगा पद्म पुरस्कार...

Padma Award: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। ये पुरस्कार शाम 6 बजे से वितरित किए जाएंगे। इस साल 25 जनवरी को देश के 132 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की...
05:15 PM Apr 22, 2024 IST | Prashant Dixit

Padma Award: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। ये पुरस्कार शाम 6 बजे से वितरित किए जाएंगे। इस साल 25 जनवरी को देश के 132 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इस इस साल पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार दिए जा रहे है। यह सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं।

इन श्रेणियों में दिए जाते पुरस्कार

पद्म पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जाते हैं, जिसमें कला, सोशल वर्क, सार्वजनिक कार्यक्रम, साइंस, इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री जगत, मेडिसिन, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक साथ 132 लोगों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित, उज्जैन, कालूराम बामनिया, देवास और सत्येंद्र लोहिया हैं।

पद्म पुरस्कार का दिसंबर में ऐलान

जिसमें मध्य प्रदेश के चार विभूतियों को पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है। जिस पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है। बता दें कि गुरुवार यानी 25 दिसंबर की शाम को भारत सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली शख्सियतों के नाम का ऐलान किया गया था। इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से सबसे ज्यादा लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जा रहे है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बोले- नक्‍सलवादियों सरेंडर कर दो, परिणाम जानते हो…

ओबीसी के 40 लोगों को पद्म पुरस्कार

इस बार ओबीसी के 40 लोगों को पद्म पुरस्कार दिया जाने वाला है। पद्म पुरस्कार 2024 से सम्मानित किए जाने वालों में 9 लोग ईसाई समुदाय से आते हैं। वहीं 8 लोग मुस्लिम, 5 लोग बौद्ध, तीन सिख समुदाय से, जैन और पारसी समुदाय के दो-दो लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जबकि शेष बचे लोग हिन्दू समुदाय की आते है। कालूराम बामनिया को कबीर गायन के पुरस्कृत किया जाएंगा।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री मोहन यादव के भाषण के दौरान छतरपुर में मंच टूटा, बाल-बाल गिरने से बचे

एमपी की चार विभूतियों को पुरस्कार

भगवती लाल राजपुरोहित (Padma Award) को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों, विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए पुरस्कार मिल रहा है। ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार मिल रहा है। दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया था।

Tags :
draupadi murmuPadma AwardPadma Award in MPPadma Award to four people from MPPresident Draupadi MurmuPresident Draupadi Murmu gave Padma Awardएमपी में पद्म पुरस्कारद्रौपदी मुर्मूपद्म पुरस्कारमप्र के चार लोगों को पद्म पुरस्कारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article