नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर, इस बार 17 लाख दीप से जगमग होंगे घाट

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं, इस बार 17 लाख दिए जलाए जाएंगे। तीन दिवसीय गंगा महोत्सव का आयोजन 12 नवंबर से अस्सी घाट पर होगा।
10:24 PM Nov 09, 2024 IST | Girijansh Gopalan
देव दीपावली

वाराणसी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वाराणसी ज़िला प्रशासन ने देव दीपावली महोत्सव को लेकर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि इस बार वाराणसी के गंगा घाट के किनारे 17 लाख दिए प्रज्वलित होंगे. जिला प्रशासन के मुताबिक तीन दिवसीय भव्य गंगा महोत्सव का आयोजन होगा।

काशी गंगा महोत्सव

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि काशी गंगा महोत्सव का आयोजन 12 नवंबर तक अस्सी घाट पर किया जाएगा। इसके बाद 15 नवंबर को कार्तिकपूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन काशी के समस्त घाटों पर किया जाएगा। इसको लेकर जानकारी देते हुए वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि दोनों बड़े आयोजन हैं। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्‍य सभी एजेंसियों को काम सौंपा गया है। ट्रैफिक को लेकर भी तमाम व्‍यवस्‍थाएं कर ली गईं हैं। वहीं नावों को लेकर भी गाइडलाइन बना ली गई है। डीएम ने कहा कि सरकार और जनता के मिले जुले प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहेगा।

15 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन

डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि गंगा महोत्सव के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 35 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं तीन दिन तक होने वाले गंगा महोत्सव कार्यक्रम में बड़े कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। अस्सी घाट पर 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के बाद 15 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन काशी में किया जाएगा। इसमें काशी के समस्त घाटों पर 11 लाख से ज्यादा दिए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य कुंडों तालाबों एवं वरुणा नदी के किनारे भी 5 लाख से ज्यादा दिए प्रज्‍वलित किए जाएंगे। इस प्रकार से देव दीपावली के अवसर पर कुल 17 लाख से ज्यादा दिए जलाए जाएंगे।

लेजर शो का आयोजन

वाराणसी जिला प्रशासन के मुताबिक कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए चेत सिंह घाट पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विश्वनाथ धाम के सम्मुख गंगा पार ग्रीन फायर आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक देव दीपावली के अवसर पर काशी में विशिष्ट नेताओं और कलाकारों के उपस्थित रहने की भी उम्मीद है।

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है। इसलिए 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली मनाई जाएगी। इसके साथ ही इस दिन 2 घंटे 37 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाई जाएगी।

Tags :
17 lakh lamps17 लाख दीपcultural eventDev DeepawaliDiwali in Varanasifestival of lightsfull swingGanga riverghats of Varanasiilluminated ghatsindiapreparationsreligious festivaltourismVaranasiउत्तर प्रदेशकाशीघाटत्योहारदीपदीपावलीदेव दीपावलीदेव दीपावली का इतिहासदेव दीपावली का महत्वदेव दीपावली पर वाराणसी घूमने का सबसे अच्छा समयदेव दीपावली पर वाराणसी में कहाँ ठहरेंपर्यटनभारतवाराणसीवाराणसी के घाटों पर 17 लाख दीपवाराणसी देव दीपावली 2024वाराणसी देव दीपावली तस्वीरेंवाराणसी देव दीपावली वीडियोवाराणसी में देव दीपावली के दौरान क्या करेंसंस्कृति

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article