Political Statement: राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर और निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाने में अंतर क्या है?
Political Statement: इन दिनों देश में निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल मचा हुआ था। राहुल गांधी भी राजनीतिक चर्चाओं के ट्रेंड में टॉप पर ही हैं। राहुल गांधी ने कोई नई बात नहीं कही है, फर्क बस जगह का है, जिससे उसके मायने बदल गए हैं। बीजेपी ने तो निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी से दूरी बना ली है। लेकिन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी को उनका निजी विचार बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विदेशी धरती पर राहुल का बयान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वो सरकार के सामने समझौता कर चुका है और उसके सिस्टम में कुछ गड़बड़ी की आशंका जताई है। राहुल गांधी का सीधा इल्जाम है। महाराष्ट्र में जितने एडल्ट हैं। विधानसभा चुनाव में उनकी तादाद के मुकाबले में काफी ज्यादा लोगों ने वोट डाला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा कहते हैं, विदेशी धरती पर देश का अपमान करना, राहुल गांधी की पुरानी आदत है। वे लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं।
निशिकांत दुबे के बयान पर घमासान
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ज़िम्मेदार हैं। निशिकांत दुबे को बीजेपी में अंदर ही अंदर सपोर्ट मिलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर निजी बयान बता कर पल्ला झाड़ लिया गया है। जेपी नड्डा ने साफ साफ बोल दिया है कि बीजेपी निशिकांत दुबे के बयान से सहमत नहीं है।
न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर आरोप
न्यायपालिका और चुनाव आयोग दोनो का निष्पक्ष होना और उनकी स्वायत्तता कायम रहना लोकतंत्र और देश दोनो के हित में है। लेकिन, बारी-बारी ये दोनों ही संस्थाएं नेताओं के निशाने पर आए हैं। निशिकांत दूबे ने सुप्रीम कोर्ट पर जो सवाल उठाया है, वो बीजेपी की रणनीति का ही हिस्सा लगता है। भले ही औपचारिक तौर पर जेपी नड्डा ने पल्ला झाड़ लिया हो। निशिकांत दुबे ने तो उसी बात को आगे बढ़ाया है, जिसकी शुरुआत उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की तरफ से हुई।
यह भी पढ़ें:
Japan’s Economy :दुनिया में सबसे ज़्यादा कर्ज़ होने के बावजूद कैसे टिका है Japan?
80 रुपए से खड़ा किया 1600 Crore का Business, जानिए लिज्जत पापड़ की सफलता की कहानी