नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो का आज से होगा आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Jahan e Khusrau 2025: सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो महोत्सव का शुक्रवार यानी आज से आगाज होने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी (Jahan e Khusrau 2025) में शाम...
02:59 PM Feb 28, 2025 IST | Surya Soni

Jahan e Khusrau 2025: सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो महोत्सव का शुक्रवार यानी आज से आगाज होने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी (Jahan e Khusrau 2025) में शाम साढ़े सात बजे भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। जो 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी दी गई हैं।

पीएम मोदी समारोह में लेंगे हिस्सा

सूफी संगीत समारोह जहान-ए-खुसरो महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग 7:30 बजे हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े प्रयास किए हैं। इसी क्रम में वो जहान-ए-खुसरो में हिस्सा लेंगे। जहान-ए-खुसरो-2025 सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। ये आयोजन अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है।

फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने शुरू किया

बता दें इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 25 सालों से हो रहा हैं। साल 2001 में फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। महोत्सव का आयोजन रूमी फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस समारोह को लेकर पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा है कि ''मैं 28 फरवरी की शाम 7:30 बजे सुंदर नर्सरी में जहान-ए-खुसरो में शामिल होऊंगा।''

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे। PMO ने बताया कि प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसके अनुरूप, वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

यह भी पढ़ें: Earthquake News: दिल्ली-NCR के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप, जानिए कहां कितनी दहशत?

Tags :
Amir KhusrauJahan e Khusrau 2025legacy of Amir KhusrauPM ModiSufi music festivalSunder Nurseryजहान-ए-ख़ुसरो 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article