नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कुर्सी पर बैठाया, गिलास में पानी भरा…शरद पवार के सहारा बने PM मोदी

दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच एक भावुक पल देखने को मिला। जानें..
11:20 AM Feb 22, 2025 IST | Rohit Agrawal

PM नरेंद्र मोदी हमेशा अपने विनम्र व्यवहार और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उनकी यही सादगी एक बार फिर देखने को मिली। इस कार्यक्रम में जब NCP प्रमुख शरद पवार मंच की ओर बढ़े, तो PM मोदी ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दिया और कुर्सी तक पहुंचाया। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया।

शरद पवार के सहारा बने PM मोदी

सोशल मीडिया पर PM मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने शरद पवार का हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दिया और आराम से बैठने में मदद की। इसके बाद उन्होंने खुद पानी की बोतल से गिलास में पानी डाला और शरद पवार को पीने के लिए दिया। हालांकि, शरद पवार ने पानी पीने से इनकार कर दिया, लेकिन PM मोदी की इस उदारता ने वहां मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। मंच पर मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर खुश हुए और तालियों से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

71 साल बाद दिल्ली में हुआ मराठी साहित्य सम्मेलन

98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के आयोजन का यह ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि 71 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस तरह का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इस दौरान मराठी भाषा और साहित्य की समृद्धि पर विस्तृत चर्चा की गई।

PM मोदी ने मराठी भाषा की प्रशंसा की

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने मराठी भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को सराहा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देश की 147 वर्षों की सांस्कृतिक और साहित्यिक यात्रा का साक्षी रहा है।

साहित्य के जरिए दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश

PM ने अपने भाषण में भारतीय भाषाओं की विविधता और उनके योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साहित्य और संस्कृति के माध्यम से देश की भाषाई एकता को और मजबूत किया जा सकता है। मराठी साहित्य सम्मेलन के जरिए भी यही संदेश दिया गया कि भारत की हर भाषा और साहित्य अपनी-अपनी धरोहर के साथ एक-दूसरे को सशक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मुंबई बैंक घोटाला: EOW ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व सीईओ अभिमन्यु भोंन को गिरफ्तार किया

पुणे में ‘जय शिवाजी जय भारत’ पदयात्रा! 20,000 युवा शिवाजी महाराज की विरासत को देंगे सम्मान

 

Tags :
Indian PoliticsMarathi literature conferenceMarathi Sahitya SammelanModi Helping PawarModi Viral VideoPM Modi Sharad Pawar

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article