नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार मशहूर लेखक और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। निधन पर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
01:40 PM Nov 01, 2024 IST | Shiwani Singh

Bibek Debroy Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। मशहूर लेखक और अर्थशास्त्री रहे बिबेक देबरॉय का आज सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हुआ। उनके निधन पर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

बिबेक देबरॉय के निधन पर PM ने जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''डॉ. बिबेक देब्रॉय एक उत्कृष्ट विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य कई क्षेत्रों में गहरी समझ रखते थे। उनके व्यापक कार्यों ने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सार्वजनिक नीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के अलावा, वे प्राचीन भारतीय ग्रंथों का अनुवाद और व्याख्या करने के प्रति उत्साही थे, ताकि ये युवाओं के लिए सुलभ और प्रासंगिक बन सकें।''

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन से देश ने एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक बुद्धिजीवी खो दिया। उन्होंने नीति निर्माण से लेकर हमारे महान ग्रंथों के अनुवाद तक विविध क्षेत्रों को समृद्ध किया। भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिदृश्य के बारे में उनकी समझ असाधारण थी। उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।"

ये भी पढ़ेंः LPG के दामों में बढ़ोतरी से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग तक 1 नवंबर को हुए ये 5 बड़े बदलाव

कौन है बिबेक देबरॉय 

बिबेक देबरॉय पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार थे। जब मोदी सरकार ने योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया तो बिबेक देबरॉय को जनवरी 2015 में इसका स्थायी सदस्य बनाया गया। वह 2019 तक उसके सदस्य बने रहें। इसके बाद देबरॉय को 2017 में पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद का चेयरमैन बनाया गया। फिर उन्हें भारत के प्रधानमंत्री को आर्थिक मामलों में सलाह देने वाली कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। बता दें कि बिबेक देबरॉय मेघालय के शिलांग के रहने वाले हैं। उनका जन्म 25 जनवरी 1995 में शिलांग में ही हुआ था।

Tags :
Author and Economist Bibek Debroy Passes AwayBibek DebroyBibek Debroy Passes Awaypm modi Economic Advisor Bibek Debroy Passes Awayपीएम मोदी आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉयबिबेक देबरॉयबिबेक देबरॉय निधन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article