नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में है….प्रवासी भारतीय दिवस पर बोले PM मोदी

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई साल पहले भी ओडिशा से हमारे व्यापारी समुद्र के रास्ते बाली, सुमात्रा, जावा जैसे देशों तक जाते थे।
01:01 PM Jan 09, 2025 IST | Vyom Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओडिशा के दौरे पर हैं और आज उन्होंने भूवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ओडिशा में हर कदम पर हमारी धरोहर दिखती है। कई साल पहले ओडिशा से हमारे व्यापारी समुद्र के रास्ते बाली, सुमात्रा, जावा जैसे देशों में जाते थे। आज भी बाली यात्रा का आयोजन इसी परंपरा को याद करने के लिए किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा में औली नामक जगह शांति का बड़ा प्रतीक है। जब दुनिया में साम्राज्य बनाने के लिए युद्ध हो रहे थे, तब सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता अपनाया था। यह हमारी विरासत का हिस्सा है, जिससे प्रेरित होकर आज भारत दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि भविष्य युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध के रास्ते में है। इस विशेष धरा पर उनका स्वागत करना उनके लिए गर्व की बात है।

“भारतीय समुदाय को भारत का प्रतिनिधि माना” 

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने हमेशा भारतीय समुदाय को भारत का प्रतिनिधि माना है। जब भी मैं दुनिया भर में आप सभी से मिलता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है। जो प्यार मुझे मिलता है, मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 10 सालों में मैंने दुनिया के हर नेता से मुलाकात की है, और वे सभी भारतीय समुदाय की बहुत सराहना करते हैं। इसका एक कारण हमारी सामाजिक मान्यताएं हैं। हम सिर्फ 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा है।’

"डायवर्सिटी हमारे जीवन का हिस्सा"

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें विविधता (डायवर्सिटी) को समझने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारे जीवन का हिस्सा है। हम जहां भी जाते हैं, वहां के नियमों और संस्कृति का सम्मान करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की समाज की सेवा करते हैं, लेकिन हमारे दिल में हमेशा भारत की धड़कन रहती है।’

सिर्फ 10 सालों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

उन्होंने कहा, ‘आज का भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जो विकास के काम भारत में हो रहे हैं, वह पहले कभी नहीं हुए। सिर्फ 10 सालों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 10 सालों में ही भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वॉइंट पर पहुंचा, तो पूरे देश को गर्व महसूस हुआ। आज दुनिया भारत की ताकत देखकर हैरान है। चाहे ग्लोबल ऊर्जा हो, एविएशन सिस्टम हो, इलेक्ट्रिक वाहन हों, मेट्रो का बड़ा नेटवर्क हो, या बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट, भारत की प्रगति की गति सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। अब भारत खुद का मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। वो दिन दूर नहीं, जब आप मेड इन इंडिया प्लेन से भारत आकर प्रवासी भारतीय दिवस मनाएंगे।’

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
10 Years of Modi Government25 Crore People Out of PovertyDiversity in IndiaIndia GrowthIndia's heritageIndia’s DevelopmentIndia’s FutureIndian Community RepresentativeIndian democracyMade in India Fighter JetOdisha VisitPM Modi Odishapm modi speechPRAVASI BHARATIYA DIVAS

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article