नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी मामले में ये क्या बोल गए एक्टर से नेता बने पवन कल्याण?

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी पर बोलते देते हुए पवन कल्याण ने कहा कि यह एक ऐसा मामला था जिसे आसानी से सुलझाया जा सकता था।
06:32 PM Dec 30, 2024 IST | Shiwani Singh

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता पवन कल्याण (pawan kalyan) ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun stampede case) से जुड़े भगदड़ मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पवन कल्याण के अनुसार, यह एक ऐसा मामला था जिसे आसानी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन ये करने के बजाय इस मामले को और जटिल बना दिया गया।

क्या बोले पवन कल्याण

अल्लू अर्जून गिरफ्तारी पर बोलते देते हुए कल्याण (pawan kalyan on allu arjun) ने कहा, "कानून सभी के लिए समान है।" उन्होंने स्पष्ट करते हुए कि उन्हें नहीं पता कि संध्या थिएटर में घटना से पहले या बाद में क्या हुआ, लेकिन मैं ऐसे मामलों में पुलिस को दोष नहीं देता, क्योंकि वे सबसे पहले सुरक्षा के बारे में सोचते हैं।

हालांकि, कल्याण ने भगदड़ के पीछे की वजह को समझने की बात भी कही। उन्होंने कहा, "लोग फिल्मी हीरो के प्रति प्यार और समर्थन दिखाते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि कोई हीरो आ रहा है, तो फैंस स्वाभाविक रूप से उत्साहित हो जाते हैं।"

पवन कल्याण अपने एक्टिग करियर को किया याद

एक्टर से नेता बने कल्याण ने अपने एक्टिग करियर के दौर को याद करते हुए बताया कि उनके भाई, अभिनेता चिरंजीवी थिएटर में छुपकर जाते थे। उन्होंने कहा, "चिरंजीवी अकेले मास्क पहनकर थिएटर जाते थे। कई बार मैं भी ऐसे ही गया हूं।"

घटना को संभालने के तरीके पर जताई नराजगी

वहीं, पवन कल्याण ने घटना को संभालने के तरीके पर नाखुशी जताई। उन्होंने कहा, "स्टाफ को अल्लू अर्जुन (allu arjun) को पहले इस बारे में जानकारी देनी चाहिए थी। कल्याण ने का कि जब अल्लू वहां पहुंचे और बैठ गए, तभी उन्हें घटना के बारे में बताया जाना चाहिए था।" उन्होंने ने यह भी कहा, "अगर किसी ने अल्लू अर्जुन की ओर से पीड़ितों के घर जाकर माफी मांगी होती तो बेहतर होता।"

अल्लू अर्जुन के बारे में क्या कहा?

हालांकि, पवन कल्याण ने अभिनेता के व्यवहार को भी समझा। उन्होंने कहा, "अगर हम अपने प्रशंसकों से नहीं मिलते, तो उस अभिनेता के बारे में लोगों का क्या विचार होगा? (अल्लू) अर्जुन भी उस व्यक्ति के दर्द को महसूस करते हैं ज समझाने की कोशिश की कि सिनेमा कैसे काम करता है। उन्होंने कहा, "सिनेमा एक टीम है। इसमें सभी शामिल हैं। यहां अल्लू अर्जुन को केवल दोषी बना दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि यह सही है," पवन कल्याण ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनथ रेड्डी की नीतियों की भी सराहना की।

अल्लू अर्जुन

क्या है अल्लू अर्जुन से जुड़ा भगदड़ मामला?

बता दें कि पवन कल्याण ये टिप्पणी 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो में हुई भगदड़ के बारे में कर रहे थे, जिसमें एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ पहुंचे थे। अल्लू को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में हुई भगदड़ में 39 वर्षीय महिला, रेवती की मौत हो गई। इसमामले में तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया था। जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन अभिनेता को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में काटनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः

Tags :
Allu arjunAllu Arjun newsallu arjun stampede caseandhra pradesh dept cm pawan kalyanPawan kalyanpawan kalyan on allu arjunpawan kalyan reacts on allu arjun arrestpawan kalyan reacts to allu arjun incidentPushpa 2अध्र प्रदेश उपमुख्यमंत्री पवन कल्याणअल्लू अर्जुन गिरफ्तारीअल्लू अर्जुन भगदड़ मामलाअल्लू अर्जूनपवन कल्याणपवन कल्याण अल्लू अर्जुन गिरफ्तारीसंध्या थिएटर भगदड़

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article