Pahalgam: पर्यटकों के हौसले से आतंकी मंसूबे ध्वस्त ! पहलगाम पहुंचा हिंद फर्स्ट, क्या बोले गुजराती पर्यटक?
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को गोली मार दी। आतंकियों ने पर्यटकों में खौफ कायम करने के लिए इस भयावह नरसंहार को अंजाम दिया। (Pahalgam Terror Attack) मगर आतंकी पर्यटकों को भयभीत करने के नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। पहलगाम में जिस जगह आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की जान ली। वह जगह आज भी पर्यटकों से गुलजार है। हिंद फर्स्ट की टीम जब हमले वाली जगह पहुंची तो वहां कई पर्यटक नजर आए। पर्यटकों ने क्या कहा? आपको बताते हैं...
पर्यटकों के हौसले से आतंकी मंसूबे ध्वस्त
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी पर्यटकों से गुलजार थी। तभी पांच दहशतगर्द पर्यटकों के बीच पहुंच गए। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और फिर एक- एक कर 26 पर्यटकों को गोली मार दी। आतंकियों का मकसद पर्यटकों में खौफ कायम करना था। जिससे बाहरी पर्यटक कश्मीर ना आएं। मगर भारत के पर्यटकों के मजबूत इरादों के आगे आतंकियों का यह नापाक मंसूबा नाकामयाब हो गया। पहलगाम में नरसंहार को पांच दिन भी नहीं बीते हैं, मगर आतंकी हमले वाली जगह पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटक यहां पूरे आराम से मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
आतंकी हमले वाली जगह पहुंचा हिंद फर्स्ट
हिंद फर्स्ट की टीम पहलगाम में ठीक उस जगह पहुंची, जहां आतंकी हमला हुआ था। इस जगह बड़ी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए। लोग पहले की तरह यहां की वादियों में फोटो खिंचवाते और मौसम का मजा लेते दिखे। हालांकि पर्यटकों के मन में 26 पर्यटकों की हत्या का दर्द भी था। मगर पर्यटक अपने हौसले से आतंकियों के नापाक मंसूबे को नाकाम करते दिखाना चाहते हैं। यही वजह है कि कई बुकिंग कैंसल होने के बाद भी पहलगाम में आतंकी हमले वाली जगह पर सन्नाटा नहीं है, यह जगह अब भी पर्यटकों से गुलजार है।
हिंद फर्स्ट पर क्या बोले गुजराती पर्यटक ?
हिंद फर्स्ट चैनल हेड डॉ. विवेक कुमार भट्ट ने इन पर्यटकों से बात की। इस पर पर्यटकों ने बताया कि सेना के मोर्चा संभालने के बाद पर्यटक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भारतीय सेना के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ऐसे में अब कोई डर वाली बात नहीं है। अब यहां डर का माहौल नहीं है, सेना की सुरक्षा में लोग आराम से वादियों की सैर कर रहे हैं। मौसम का मजा ले रहे हैं। पर्यटकों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब 26 पर्यटकों की जान लेने वाले दहशतगर्दों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
भारत के एक्शन के खौफ से थर्राए आतंकी
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद कड़ा एक्शन शुरु हो गया है। कश्मीर में अब तक छह आतंकवादियों के घर- ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है। पुलवामा, कठुआ सहित कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जिसके बाद आतंकवादियों में हड़कंप मचा हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाला TRF भी भारत के एक्शन के खौफ से थर्रा उठा है। TRF की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पहलगाम हमले में वह शामिल नहीं है। उसकी डिजिटल प्लेटफार्म पर साइबर अटैक हुआ था, सिस्टम हैक कर किसी ने पहलगाम हमले को लेकर मैसेज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: 'हमले में हम शामिल नहीं...' आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेकर अब क्यों मुकरा TRF ?
यह भी पढ़ें: Kashmir: आतंकियों का अगला टारगेट कौन? एडवाइजरी जारी- घर से अकेले ना निकलें
.