नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Padmashree Awardee Join BJP :  2014 से पहले विदेश में लाइन में लगते थे, अब एयरपोर्ट पर स्वागत होता है- पद्मश्री रामकिशोर डेरेवाला

Padmashree Awardee Join BJP : जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के महासंग्राम के बीच भाजपा के कुनबे में बढ़ोतरी जारी है। आज पद्मभूषण विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा, पद्मश्री शाकिर अली सहित 11 कलाकारों के साथ 20 लोग...
08:06 PM Apr 14, 2024 IST | Vivek Chaturvedi

Padmashree Awardee Join BJP : जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के महासंग्राम के बीच भाजपा के कुनबे में बढ़ोतरी जारी है। आज पद्मभूषण विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा, पद्मश्री शाकिर अली सहित 11 कलाकारों के साथ 20 लोग भाजपा में शामिल हो गए। जयपुर में भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में इन सभी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद आए बदलाव को लेकर दिलचस्प बयान भी दिया।

7 पद्मश्री सहित 11 कलाकार बीजेपी के साथ

महान संगीतकार पद्मभूषण विश्वमोहन भट्ट, कालबेलिया डांसर पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री तिलक गिताई, पद्मश्री शाकिर अली, पद्मश्री उस्ताद अहमद, पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद, पद्मश्री मुन्ना शास्त्री, पद्मश्री रामकिशोर डेरेवाला...इन सात पद्मश्री कलाकारों के साथ ध्रुपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तैलंग, शिल्पगुरु गोपाल सैनी, मोहनलाल सैनी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा एमपी कैडर के रिटायर्ड आईपीएस रुपसिंह मीना, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील जैन के अलावा कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : BJP vs INC Manifesto: भाजपा का संकल्प पत्र बनाम कांग्रेस का न्याय पत्र, जानें दोनों घोषणापत्र की खास बातें

पहले लाइन में लगते थे, अब सम्मान होता है

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद देश के यह महान कलाकार मोदी सरकार की तारीफ भी करते नजर आए। इस दौरान पद्मश्री रामकिशोर डेरेवाला ने कहा कि साल 2014 से पहले विदेश जाते थे, तो लाइन में इंतजार करना पड़ता था, हमें अलग निगाहों से देखा जाता था। लेकिन, भारत में मोदी सरकार बनने के बाद विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है, अब एयरपोर्ट पर हमारा भी स्वागत होता है।

यह भी पढ़ें : Nisha Bangre Resign From Congress: निशा बांगरे का कांग्रेस से इस्तीफा, बोलीं- स्वार्थ और परिवारवाद कांग्रेस में हावी

2047 तक विकसित देश बनाने के लिए समर्थन

कालबेलिया डांस के लिए मशहूर नृत्यांगना पद्मश्री गुलाबो सपेरा बोलीं कि मोदी सरकार में बेटियों को आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। वहीं महान संगीतकार विश्वमोहन भट्ट ने भी मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं 2047 तक भारत विकसित देश बन जाए। इसीलिए हम भाजपा में शामिल हुए हैं। हमें कोई चुनाव नहीं लड़ना है।

यह भी पढ़ें : Bjp Minister Attack On Congress : राजस्थान के ऊर्जा मंत्री का दावा, पीएम मोदी आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक

Tags :
Gulabo sapera Join bjpLoksabha Election 2024Padmashree Awardee Join BJPPadmaShree Vishvamoha bhatt

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article