नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कौन थे ओम प्रकाश चौटाला, जिन्होंने सात बार विधायक और पांच बार मुख्यमंत्री तौर पर की थी देश की सेवा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने अपने जीवन में सात बार विधायक और पांच बार मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा दी थी।
03:23 PM Dec 20, 2024 IST | Vyom Tiwari
ओम प्रकाश चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे और उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। ओम प्रकाश चौटाला को सुबह 11:30 बजे अस्पताल लाया गया था, और करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से हरियाणा और पूरे देश की राजनीति में शोक की लहर फैल गई है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं।

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के प्रसिद्ध नेता चौधरी देवीलाल के बेटे थे। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। वह हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री बने। उनके पिता चौधरी देवीलाल ने हरियाणा राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी और बाद में वह हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे।

ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे हमेशा ग्रामीण इलाकों और किसानों के लिए काम करने के पक्षधर रहे। चाहे वह सत्ता में हों या विपक्ष में, उनकी नीतियों और भाषणों में यह साफ नजर आता था। उन्हें हरियाणा का सबसे सक्रिय नेता माना जाता था।

एक नज़र उनके सियासी सफर पर 

ओम प्रकाश चौटाला ने 1970 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद वो राज्यसभा में भी पहुंचे। 7 दिसंबर 1989 को ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, लेकिन वह इस पद पर केवल 171 दिन (22 मई 1990) तक ही रहे। दो महीने बाद 12 जुलाई 1990 को वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन सिर्फ पांच दिन तक रहे। फिर 22 मार्च 1991 को तीसरी बार वह मुख्यमंत्री बने, इस बार उन्होंने 14 दिन इस पद पर कार्य किया।

इसके बाद 24 जुलाई 1999 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने और करीब चार महीने तक इस पद पर रहे। दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा को भंग करवा दिया। इसके बाद 2 मार्च 2000 को उन्होंने पांचवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली और इस बार पांच साल तक इस पद पर रहे। 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा हुई थी।

चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद- सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन बहुत दुखद है। उन्हें मेरी शृद्धांजलि। चौधरी साहब ने अपने पूरे जीवन में प्रदेश और समाज की सेवा की। यह हरियाणा और देश की राजनीति के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

हरियाणा और देश की सेवा में उनका अहम योगदान- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं और ओम प्रकाश चौटाला कांग्रेस की राजनीति में बहुत सालों तक एक साथ रहे हैं। हम विधानसभा में भी साथ थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जनता की सेवा की है और अभी भी वे राजनीति में सक्रिय थे। वे एक अच्छे इंसान थे और हमारे बीच अच्छे रिश्ते थे। वे मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे।

 

यह  भी पढ़े:

Tags :
Chautala political journeyHaryana CM deathHaryana former CM passes awayHaryana politics newsHaryana veteran leaderINLD leaderINLD leader deathOm Prakash ChautalaOm Prakash Chautala deathpolitical news Indiaइनेलो नेताइनेलो नेता निधनओम प्रकाश चौटालाओम प्रकाश चौटाला निधनचौटाला राजनीतिक सफरराजनीतिक खबरेंहरियाणा के दिग्गज नेताहरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री निधनहरियाणा मुख्यमंत्री निधनहरियाणा राजनीति खबर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article