नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nirmala Sitharaman : जानिए वित्त-मंत्री निर्मला सीतारमण की लाइफ से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में, राजनीति से है पुराना नाता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी आज देश का बजट पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का अपना आठवां बजट होगा।
09:03 AM Feb 01, 2025 IST | Jyoti Patel
Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी आज देश का बजट पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का अपना आठवां बजट होगा। सीतारमण शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। ये बजट इसलिए भी खास है, क्योकि वे लगातार 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं, जो की अपने आप में बहुत बड़ी बात है। आज हम आपको सीतारमण के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताएंगे। साधारण सी दिखने वाली सीतारमण का एक छोटा सा परिवार है। इस छोटे से पर‍िवार में उनके पति परकला प्रभाकर, बेटी वांग्मयी परकला और दामाद प्रतीक दोशी शामिल हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

कॉलेज के दिनों में हुई पति से मुलाकात

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) की अपने पति परकला प्रभाकर से मुलाक़ात तब हुई, जब वे जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई कर रही थी। आपको बता दें, उनके पति यानी परकला प्रभाकर जाने-माने अर्थशास्त्री और कॉमेंटेटर हैं। प्रभाकर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से हैं। दोनों की शादी साल 1986 में हुई। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वांग्मयी हैं। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं पहले वे 'द हिंदू' और 'मिंट' में काम करती थीं। प्रभाकर ने 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार के रूप में काम किया था।

पीएम के सहयोगी हैं, दामाद

सीतारमण की बेटी वांग्मयी परकला की शादी जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगी प्रतीक दोशी से बेंगलुरु में हुई। उन्होंने एक बेहद निजी समारोह में शादी की। बता दें, वांग्मयी लेखिका हैं, अपने माता-पिता का जाना-माना राजनीतिक करियर होने के बावजूद भी उन्होंने लाइमलाइट से दूर रहना पसंद किया। प्रतीक दोशी गुजरात से हैं। 2014 से प्रधानमंत्री के साथ काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह PMO में OSD के रूप में कार्यरत हैं।

व‍िदेश से पूरी की पढाई

वांग्मयी परकला के बारे में बात करें तो उनका जन्म 20 मई 1991 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने एपीआई पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के जाने-माने मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली। इस शिक्षा ने उनके लेखन और पत्रकारिता के करियर की नींव रखी। वांग्‍मयी के पति प्रतीक दोशी को जून 2019 में संयुक्त सचिव के पद के साथ PMO में OSD के रूप में नियुक्त किया गया था।

आठवां बजट पेश करेंगी व‍ित्त मंत्री

आपको बता दें, 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां आम बजट(budget 2025) पेश करने जा रही हैं। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद में राज्यसभा में भी रखा जाएगा। अभी तक सीतारमण सात बजट पेश कर चुकी हैं। इनमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Budget 2025: जानिए आज के बजट में क्या हो सकता है खास ? हो सकती हैं विशेष घोषणाएं...

Tags :
"nirmala sitharaman familyBudget 2025 timebudget time 2025budget time todaynews about nirmala sitharamannews about निर्मला सीतारमणNirmala Sitharamannirmala sitharaman union budget 2025todays newswho is nirmala sitharaman husbanनिर्मलानिर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमण का परिवारनिर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2025

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article