नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nagpur Violence Bulldozer Action: आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

Nagpur Violence Bulldozer Action: नागपुर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के एक मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर NMC ने बुलडोजर चलाया।
12:13 PM Mar 24, 2025 IST | Ritu Shaw

Nagpur Violence Bulldozer Action: हाल ही में नागपुर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के एक मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर सोमवार को नागपुर महानगर पालिका (NMC) ने बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई यशोधरा नगर इलाके के संजय बाग कॉलोनी में की गई, जहां आरोपी फहीम खान का मकान स्थित है।

कौन है फहीम खान?

फहीम खान, जो अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नगर अध्यक्ष है, नागपुर हिंसा के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। उसे देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया है और वह फिलहाल जेल में बंद है। खान सहित 100 से अधिक लोगों को 17 मार्च को हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

नगर निगम ने दिया नोटिस

नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही फहीम खान को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक, फहीम खान का मकान उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है, लेकिन भवन निर्माण की स्वीकृति नहीं ली गई थी। तय समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाने के कारण नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध ढांचा ध्वस्त कर दिया।

हिंसा का कारण और नुकसान

नागपुर में 17 मार्च को तब तनाव फैल गया था, जब अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की मजार हटाने की मांग कर रहे विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रदर्शन के दौरान धार्मिक इबारतों वाली 'चादर' जला दी गई है। इसके बाद नागपुर के कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुईं। इस हिंसा में तीन डीसीपी सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

सीएम फडणवीस का सख्त रुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से कराई जाएगी। यदि आरोपी जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उनकी संपत्तियां जब्त कर नीलाम की जाएंगी। फडणवीस, जो राज्य के गृहमंत्री भी हैं, उन्होंने कहा, "मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वालों को सख्त सजा नहीं मिल जाती।" नगर निगम की यह कार्रवाई सरकार के उसी आदेश का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2025: कब शुरू होगा मराठी नव वर्ष गुड़ी पड़वा? जानिये तिथि और महत्व

Tags :
Aurangzeb's TombBulldozer ActionMunicipal Corporation of MaharashtraNagpur ViolenceNagpur Violence Bulldozer ActionVishwa Hindu Parishad

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article