• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Mumbai: मुंबई में BMC का बुलडोजर एक्शन ! मुश्किल में घिरती दिख रही महायुति सरकार ?

मुंबई में BMC के एक बुलडोजर एक्शन के बाद अब सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। विपक्ष हमलावर है।
featured-img

Mumbai BMC Bulldozer Action: मुंबई में BMC की एक कार्रवाई से महायुति सरकार मुश्किल में फंसती दिख रही है। मुंबई में BMC ने करीब 90 साल पुराने एक मंदिर पर बुलडोजर चलवा दिया। (Mumbai BMC Bulldozer Action) अब मंदिर ध्वस्त होने के बाद लोग BMC की कार्रवाई पर आक्रोश जता रहे हैं। मुंबई में जैन समाज की ओर से रैली भी निकाली गई, वहीं प्रशासन से दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

मुंबई में मंदिर पर चला बुलडोजर !

मुंबई में मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई का यह मामला विले पार्ले का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां BMC ने एक जैन मंदिर को ध्वस्त कर दिया। यह जैन मंदिर 1960 के दशक में बना बताया जा रहा है। मंदिर को तोड़ने की कार्रवाई के बाद लोग आक्रोशित हो गए। जैन समाज के लोगों ने इस कार्रवाई के विरोध में रैली निकाली। वहीं प्रशासन से इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने वाले BMC के अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का कहना है कि BMC ने अदालत के फैसले का भी इंतजार नहीं किया।

Mumbai BMC Bulldozer Action

BMC ने ढहाया 90 साल पुराना मंदिर

जैन समाज के लोगों का कहना है कि यह मंदिर कांबलीवाड़ी में नेमिनाथ सहकारी आवास सोसाइटी में बना हुआ है, जो करीब 90 साल पुराना है। कुछ दिनों पहले मंदिर को तोड़ने का नोटिस मिला था। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मंदिर को मिले नोटिस के मामले में अदालत में सुनवाई होनी थी। मगर इससे एक दिन पहले ही BMC की ओर से मंदिर को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर दी गई। जैन समाज का कहना है कि BMC की अनुमति से ही मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया था। इस निर्माण को नियमित करने का प्रस्ताव भी भेज रखा था।

महायुति सरकार की मुश्किल क्यों?

मुंबई में जैन मंदिर को ध्वस्त करने की इस कार्रवाई से महाराष्ट्र की महायुति सरकार मुश्किल में घिरती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह यह है कि मुंबई महानगर पालिका का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अब BMC की जिम्मेदारी सरकार के पास ही है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार है, ऐसे में अब इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। वह इसे मुद्दा बनाने में जुटा है, जैन समाज में भी आक्रोश है। जिससे माना जा रहा है कि BMC प्रशासन की इस कार्रवाई से महायुति सरकार मुश्किल में फंस सकती है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है...! क्या साथ आने वाले हैं राज और उद्धव ठाकरे?

यह भी पढ़ें: "नेहरू से राजनीति नहीं सीखी", राहुल गांधी ने बताया, परिवार से सीखे जीवन के पाठ, जाने क्या बोले

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज