नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MP Congress Committee : कांग्रेस की मजबूती के लिए 'नया प्रोजेक्ट' तैयार, क्या राहुल गांधी की मॉनिटरिंग से गुटबाजी हो जाएगी कम?

संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में जोर-शोर से जुटी। पार्टी ने तैयार किया एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट।
02:39 PM Mar 24, 2025 IST | Amit
featuredImage featuredImage

MP Congress Committee: मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पार्टी आला कमान ने गुजरात और मध्य प्रदेश एक बड़ा पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी ग्रामीण स्तर पर पंचायत कांग्रेस कमेटी और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला एवं कॉलोनी कमेटी गठित करने जा रही है, ताकि सूबे में घर-घर में कांग्रेस की पहुंच बन सके। पार्टी इस प्रोजेक्ट पर इसलिए जोर-शोर से जुटी है, क्योंकि प्रदेश में लंबे समय से सत्ता से दूर है। यही वजह है कि चुनाव भले ही दूर है लेकिन अभी से जड़ से मजबूत करने में जुटी है। मध्य प्रदेश और गुजरात में लंबे समय से पार्टी सत्ता से दूर है। यही वजह है कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग राहुल गांधी खुद करेंगे।

MP में बड़े बदलाव की तैयारी में कांग्रेस

राजनीतिक गलियारे में लंबे समय से मध्य प्रदेश कांग्रेस में भी गुटबाजी की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन, कांग्रेस अब संगठनात्मक पदों को ताकतवर बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए सबसे सूबे में ब्लॉक और जिला अध्यक्ष को संगठनात्मक ढांचे (MP Congress Pilot Project) में विधायक से बड़ा माना जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में कई जिलों में बड़े बदलाव की भी तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कई जिलध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को बदलने के लिए पार्टी ने प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों के साथ पार्टी में ग्रामीण स्तर पर भी बदलाव करने की तैयारी में है।

क्या कहना है PCC चीफ जीतू पटवारी का?

इस बाबत मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है, "हमें खुशी है कि मध्य प्रदेश को संगठनात्मक सुधार (MP Congress Committee) के लिए एक मॉडल राज्य के रूप में चुना गया है। इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी हरीश चौधरी और पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक करने वाले हैं। पार्टी जल्द ही एक बड़ा अधिवेशन करने की तैयारी में है। उसी अधिवेशन में पंचायत और मोहल्ला-कॉलोनी कांग्रेस कमेटियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।"

अहमदाबाद में AICC का अधिवेशन

बता दें कि, आगामी रणनीति के लिए  8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में AICC (All India Congress Committee) का अधिवेशन होने जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इसी अधिवेशन से पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। इसके लिए लिए विधानसभावार पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। पर्यवेक्षक ब्लॉक और पंचायत स्तर के प्रमुखों के नाम बताएंगे। इसके साथ ही पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने पर भी जोर दिया जा रहे हैं। ताकि युवा वर्ग पार्टी से खुद को कनेक्ट कर सकें।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 230 में से 66 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि, 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राजनीतिक विश्लेषकों ने इसके लिए कमजोर संगठन को एक बड़ी वजह माना था। यही वजह है कि अगले चुनाव तक पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। बहलहाल, अब देखना यह है कि इस प्रोजेक्ट प्रदेश में कांग्रेस कितनी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट की अवमानना से लेकर PM मोदी और डिप्टी CM पर कमेन्ट तक...कुणाल कामरा रहे हैं विवादों के "बेस्ट फ्रेंड"

यह भी पढ़ें: Honey Trap: कर्नाटक ‘हनी-ट्रैप’ को लेकर सियासी घमासान तेज़, ‘हुश्न के जाल’ में कैसे फंसे कर्नाटक के 48 विधायक?

Tags :
All India Congress CommitteeMP Assembly ElectionMP CongressMP Congress CommitteeMP Congress Pilot ProjectMP PCC Chief Jitu Patwarirahul gandhi

ट्रेंडिंग खबरें