नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MP Board Result : एमपी 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, अनुष्का- जयंत टॉपर, 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म

MP Board Result : मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जल्द ही मैरिट...
05:18 PM Apr 24, 2024 IST | Vivek Chaturvedi

MP Board Result : मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले 17 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। जल्द ही मैरिट लिस्ट भी जारी हो जाएगा। फिलहाल स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड की वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, वहीं एमपी बोर्ड ने एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी है।

शाम 4 बजे जारी किया परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बुधवार को 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए हैं। शाम 4 बजे मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षामंडल की ओर से प्रेसवार्ता कर दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी के साथ लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

10वीं अनुष्का, 12वीं में जयंत टॉपर

10वीं की परीक्षा में मंडला की अनुष्का अग्रवाल टॉपर बनी हैं। अनुष्का ने 500 में से 495 अंक हासिल कर यह सफलता हासिल की हैं। इसके अलावा 12वीं में शाजापुर के जयंत यादव अव्वल आए हैं। इस साल 10वीं क्लास में लड़कियों ने परचम फहराया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा की टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट में 9 लड़कियां शामिल हैं।

एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बेवसाइट पर रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले स्टूडेंट्स mpresults.nic.in वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर भी दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।

10वीं का पिछले साल के मुकाबले कम रिजल्ट

इस साल मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गईं थीं। एमपी बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक इस बार 12वीं कक्षा में 64.69 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। वहीं 10वीं कक्षा में 58.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिल पाई। जबकि पिछले साल 2023 में एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं का 63.29 प्रतिशत रहा था। इससे जाहिर हो रहा है कि इस बार माध्यमिक शिक्षा के परिणामों में गिरावट आई है।

Tags :
Madhyapradesh Result NewsMP Board Result

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article