नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी उन्हें अंतिम विदाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पचंतत्व में विलीन हो गए। लोगों ने नम आखों से अपने चहेते प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी।
11:36 AM Dec 28, 2024 IST | Shiwani Singh

Manmohan Singh Funeral Today: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। लोगों ने नम आखों से अपने चहेते प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी। मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं पूरा गांधी परिवार भी निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के परिवार के साथ उपस्थित रहा।

परिवार के सदस्यों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि दी गई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार के सदस्यों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की अर्थी को दिया कंधा

इससे पहले जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट लाया जा रहा था, इस दौरान राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की अर्थी को कंधा दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम विदाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी निगम बोध घाट पहुंची। राष्ट्रपति ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर फूलों की माला चढ़ाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेप नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने अर्पित की अंतिम श्रद्धांजिल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और तमाम कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 

निगम बोध घाट पर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करा अंतिम संस्कार शुरू हो चुका है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह भी निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।

मनमोहन सिंह को दी गई सलामी 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पर लाया जा चुका है। यहां उन्हें सेना द्वारा सलामी दी गई।

निगम बोध घाट लाया गया पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निकाली जा रही है अंतिम यात्रा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। उनका पार्थिव शरीर आर्मी मेमोरियल ट्रक पर है। इस ट्रक पर राहुल गांधी भी बैठे हुए हैं। राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह का परिवार भी आर्मी ट्रक में मौजूद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आर्मी ट्रक के साथ-साथ चल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
former pm manmohan singh passes awaymanmohan singhmanmohan singh funeral newsManmohan Singh Funeral Todayपीएम मोदी मनमोहन सिंह अंतिम संस्कारमनमोहन सिंह अंतिम संस्कार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article