• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

मणिपुर में सुरक्षा बालों को मिली बड़ी सफलता, बड़ी संख्या में पकड़े हथियार PLA सदस्य भी गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने दो उग्रवादियों को पकड़ा। जिसमे से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
featured-img

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को दी गई।

पहली गिरफ्तारी मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग इलाके से हुई, जहां पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा। उसकी पहचान 50 वर्षीय येंगखोम भोगेन सिंह के रूप में हुई है।

दूसरी गिरफ्तारी मंत्रिपुखरी बाजार से हुई, जहां पुलिस ने कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के सदस्य पुखरामबम थोइबा सिंह (38) को गिरफ्तार किया। दोनों उग्रवादियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मणिपुर के इन जिलों से हथियार बरामद

भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मणिपुर के चार जिलों - थौबल, कांगपोकपी, चुरचंदपुर और तेंगनुपाल में कई सफल अभियान चलाए। इन अभियानों के दौरान पहाड़ी और घाटी इलाकों से 12 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है।

सेना की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि इन संयुक्त अभियानों में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का भी अहम योगदान रहा। इन अभियानों का उद्देश्य मणिपुर में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है।

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने 11 जनवरी को चुराचांदपुर जिले के मोंगजांग गांव में, 13 जनवरी को कांगपोकपी जिले के फयेंग हिल, 14 जनवरी को कांगपोकपी जिले के कोटलेन गांव से 6 किलोमीटर उत्तर में नेपाली बस्ती, जीरो प्वाइंट - पी1 रेलवे साइट रोड, सलाम पातोंग गांव और थौबल जिले के वेइथो में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। इस दौरान, उन्होंने कार्बाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की।

हथियार और सामान मणिपुर पुलिस को सौंपें

मणिपुर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने पर विचार करने का आदेश दिया था। इसके बाद 3 मई, 2023 को अखिल आदिवासी छात्र संघ मणिपुर (ATSUM) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा फैल गई।

इससे पहले, 16 जनवरी को असम राइफल्स ने चुराचांदपुर जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से लगभग 62 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद की गई थी। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान चिंगसेन (36 वर्ष) और एल पौसुआनलाल सिमटे (38 वर्ष) के रूप में हुई थी।

यह भी पढ़े:

अमेरिका ने किया WHO से हटने का फैसला, समझें क्या होगा इसका दुनिया पर असर?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज