नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में लगाया गड़बड़ी का आरोप, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने कहा कि हमें महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी एक सेंट्रलाइज्ड और फाइनल लिस्ट चाहिए, जिसमें लोक सभा और विधानसभा में हुई वोटिंग की जानकारी हो।
04:44 PM Feb 07, 2025 IST | Vyom Tiwari

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल के चुनाव के बाद महज पांच महीनों में राज्य की मतदाता सूची में 39 लाख से ज्यादा नए मतदाता जोड़ दिए गए हैं। उनका कहना था कि यह संख्या हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं से भी ज्यादा है। राहुल गांधी के इस बयान पर चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी है, हालांकि उसने सीधे तौर पर उनका नाम नहीं लिया।

चुनाव आयोग ने कहा है कि वह इन आरोपों का लिखित में पूरी जानकारी के साथ जवाब देगा। एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आयोग ने लिखा, "भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) राजनीतिक दलों को प्राथमिकता देता है, लेकिन वोटर सबसे महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक पार्टियों के विचार, सुझाव और सवालों को हम बहुत महत्व देते हैं। आयोग सभी तथ्यों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, जो पूरे देश में समान रूप से लागू हैं, लिखित में जवाब देगा।"

5 महीने में जोड़े गए 39 लाख मतदाता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पिछले 5 सालों में जितने मतदाता महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उतने मतदाता सिर्फ 5 महीने में जोड़ दिए गए हैं। 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक, राज्य में 32 लाख नए मतदाता जोड़े गए। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच (जो कि 5 महीने का वक्त था) 39 लाख मतदाता जोड़ दिए गए। इसका मतलब है कि हिमाचल प्रदेश के पूरे मतदाताओं जितनी संख्या सिर्फ 5 महीनों में महाराष्ट्र में जोड़ दी गई। अब सवाल यह उठता है कि ये नए मतदाता कौन हैं और कहां से आए?"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र की व्यस्क जनसंख्या 9.54 करोड़ है, लेकिन चुनाव आयोग के अनुसार, यहां 9.70 करोड़ मतदाता हैं। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग के हिसाब से महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हो गए हैं। उदाहरण के लिए, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में कामठी से 1.36 लाख वोट जीते और चुनाव जीत गई। इसके बाद, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वहां 35 हजार नए वोटर जोड़े गए, और ये सभी वोट BJP के पक्ष में गए, जिससे BJP चुनाव जीत गई। महाराष्ट्र में इस तरह के कई उदाहरण हैं।"

चुनाव आयोग नहीं दे रहा वोटर लिस्ट: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, "महाराष्ट्र में हमारे वोट कम नहीं हुए हैं, बल्कि बीजेपी के वोट बढ़े हैं। बीजेपी का स्ट्राइक रेट 90% रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। हम चुनाव आयोग से महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट मांग रहे हैं, लेकिन वो हमें लिस्ट नहीं दे रहा है। चुनाव आयोग का काम है चुनावों में पारदर्शिता लाना, लेकिन हमें लगता है कि वो इसमें नाकाम है। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियां भी आयोग से सवाल उठा रही हैं, फिर भी हमें वोटर लिस्ट नहीं मिल रही है। हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग जल्दी से जल्दी ये लिस्ट हमें दे।"

 

यह भी पढ़े:

केजरीवाल का बड़ा आरोप, BJP ने AAP के विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दिया; ACB की टीम पहुंची उनके घर

Tags :
: Maharashtra election39 lakh votersBJP winElection CommissionMaharashtra Assembly ElectionsMaharashtra votersRahul Gandhi allegationVoter ListVoter list discrepancyचुनाव आयोगबीजेपी जीतमहाराष्ट्र चुनावराहुल गांधी आरोपवोटर लिस्ट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article