नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महाराष्ट्र: विधायक की विवादित टिप्पणी, कहा-किसान के बेटे से शादी नहीं करतीं पहले-दूसरे दर्जे की लड़कियां

महाराष्ट्र के विधायक देवेंद्र भुयार एक सार्वजनिक सभा में महिलाओं और किसानों के बेटों के बारे में विवादित टिप्पणियां करने के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। भुयार ने कहा कि किसान का बेटा एक पसंदीदा दुल्हन पाने के लिए संघर्ष करता है।
11:29 AM Oct 03, 2024 IST | Shiwani Singh

महाराष्ट्र के विधायक देवेंद्र भुयार एक सार्वजनिक सभा में महिलाओं और किसानों के बेटों के बारे में विवादित टिप्पणियां करने के बाद मुश्किलों में फंस गए हैं। भुयार ने कहा कि किसान का बेटा एक पसंदीदा दुल्हन पाने के लिए संघर्ष करता है, क्योंकि बेहतर दिखने वाली महिलाएं स्थिर नौकरियों वाले पुरुषों को प्राथमिकता देती हैं।

भुयार वरुड-मोर्शी से निर्दलीय विधायक

बता दें कि भुयार वरुड-मोर्शी से निर्दलीय विधायक हैं और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के समर्थक हैं। बीते मंगलवार को भुयार ने जिले की वरुड तहसील में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उनकी इस टिप्पणी से लोगों में नाराजगी को बढ़ा दिया है। वहीं विपक्षी पार्टियों ने भी देवेंद्र भुयार पर हमला बोला है।

क्या कहा था देवेंद्र भुयार ने

विधायक देवेंद्र भुयार ने जिले की वरुड तहसील में एक सभा को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं पर बात कर रहे थे। इस दौैरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपके और मेरे जैसे दिखने वाले लड़कों को सुंदर दिखने वाली लड़कियां पसंद नहीं करती। वे नौकरी वाले लड़कों को पसंद करती हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरे दर्जे की महिलाएं, जो कम सूंदर हैं वह दुकानदारों या छोटे व्यवसाय चलाने वालों से शादी करती हैं, जबकि तीसरे दर्जे की महिलाएं दूसरे दर्जे की महिलाओं से कम सुंदर होती हैं, वे किसानों के बेटों से शादी करती हैं।

भुयार यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ऐसी शादियों से पैदा हुए बच्चे भी सुंदर नहीं होते हैं। उन्हें अक्सर कमजोर गुण विरासत में मिलते हैं। विधायक की टिप्पणी ने आक्रोश पैदा कर दिया और राजनीतिक नेताओं ने इसे महिलाओं और कृषि समुदाय के प्रति अपमानजनक करार दिया।

कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस नेता और पूर्व में महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री रह चुकी यशोमति ठाकुर ने भुयार के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "कोई भी महिलाओं की इस प्रकार की वर्गीकरण को सहन नहीं करेगा। अजीत पवार और सत्ताधारी लोगों को अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए। समाज आपको सबक सिखाएगा।"

वहीं भुयार ने अभी तक इस प्रतिक्रिया का जवाब नहीं दिया है। लेकिन विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर ने बनाई 'जन सुराज पार्टी', मनोज भारतीय होंगे पहल अध्यक्ष

Tags :
Devendra Bhuyardevendra bhuyar newsDevendra Bhuyar Remarks on Womenfarmar sonMaharashtra Election 2024Maharashtra MLA Devendra BhuyarMLA Devendra BhuyarMLA Devendra Bhuyar on WomenWarud-Morshi MLA Devendra Bhuyarदेवेंद्र भुयार न्यूजदेवेंद्र भुयार महिलाओं पर विवादित बयानमहाराष्ट्र चुनावमहाराष्ट्र विधायक देवेंद्र भुयारवरुड-मोर्शी विधायक देवेंद्र भुयारविधायक देवेंद्र भुयारविधायक देवेंद्र भुयार विवादित बयान

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article