नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महाराष्ट्र: समुद्र में नाव टकराने से 13 का मौत, जानें कैसे हुआ बड़ा हादसा

मुंबई में बुधवार शाम को समुद्र में गेट ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड जा रही यात्रियों से भरी निजी कंपनी की नाव (फेरी बोट) पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।
11:43 PM Dec 18, 2024 IST | Shiwani Singh

मुंबई में बुधवार शाम को समुद्र में एक बड़ा हादसा हुआ। गेट ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड जा रही यात्रियों से भरी निजी कंपनी की नाव (फेरी बोट) पलट ( mumbai boat)  गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात इस घटना का अपडेट सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 10 नागरिकों समेत नेवी से संबंधित 3 लोगों की मौत हो गई है। सीएम के अनुसार पुलिस और नेवी दोनों इस दुर्घटना की जांच करेंगी। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम ने हादसे में मरने वालों के परिवार को 5 लाख रुपए सहायता देने का ऐलान किया।

फेरी बोट में सवार थे क्षमता से ज्यादा लोग

शुरुआती जानकारी के अनुसार- नाव में 80 लोगों की क्षमता थी, लेकिन नाव पर 110 लोग सवार थे, जिनमें 20 बच्चे भी शामिल थे। अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि फेरी बोट से (mumbai boat news)  नेवी की स्पीड बोट टकराई थी, जिसके इंजन का टेस्ट किया जा रहा था। जैसे ही नेवी की स्पीडबोट फेरी बोट से टकराई तो उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे यह हादसा हुआ। बोट में सवार लोग केव्स को देखने जा रहे थे।

फेरी बोट से टकराई थी नौसेना की स्पीडबोट

प्रत्यक्षदर्शियों के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार- शाम 3:55 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से नीलकमल कंपनी की फेरी बोट एलीफेंटा के लिए रवाना हुई थी। नाव में सवार यात्री खुश थे और सेल्फियां ले रहे थे। इससे पहले कि नाव अपनी मंजिल पर पहुंचती, वह हादसे का शिकार हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार- फेरी बोट जब मुंबई के करंजा के निकट पहुंची तो यहां पर नौसेना की स्पीडबोट से टकराई। संतुलन बिगड़ने से बोट पलट गई। बोट पलटते ही चीख-पुकार मच गई।

सुबह तक सामने आएगा घटना का पूरा ब्योरा

हादसे की सूचना तटरक्षक और समुद्री पुलिस को मिलते ही नौसेना द्वारा तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। चार नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस को लगाया गया। शाम साढ़े सात बजे तक कुल 99 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जिन्हें नौसेना और सिविल क्राफ्ट आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें नौसेना के एक कर्मी और नौसेना के जहाज पर सवार 2 ओईएम शामिल हैं। घटना का पूरा ब्योरा सुबह तक आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
13 dead in boat crashBoat accident deathsBoat collision at seaFatal boat collisionMaharashtra boat accidentMaharashtra maritime disasterMajor boat mishapMaritime collision newsmumbai boatmumbai boat newsSea accident MaharashtraTragic sea accidentमुंबई नाव पलटीमुंबई बोटमुंबई बोट न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article