नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kuldhara Village: एक रात में ही गायब हो गया था पूरा गांव, 200 सालों से बरक़रार है कुलधरा गांव का रहस्य!

Kuldhara Village: आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे गांव कुलधरा की कहानी बताने जा रहे हैं जहां कोई भी इंसान जाने से डरता है। पिछले 200 सालों से इस गांव (Kuldhara Village) में आज भी कोई बस नहीं पाया...
07:43 PM Oct 10, 2023 IST | surya soni

Kuldhara Village: आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे गांव कुलधरा की कहानी बताने जा रहे हैं जहां कोई भी इंसान जाने से डरता है। पिछले 200 सालों से इस गांव (Kuldhara Village) में आज भी कोई बस नहीं पाया है। इस गांव के रहस्य के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। बताया जाता है कि ये पूरा गांव सिर्फ एक ही रात में गायब हो गया। जहां आज तक इंसान फिर अपना घर नहीं बना पाया। आज भी इस जगह को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। चलिए जानते हैं इस गांव का इतिहास।

कुलधरा गांव का रहस्य!

बता दें इस रहस्यमयी गांव का नाम कुलधरा हैं, जो राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित हैं। कुलधरा गांव के वीरान होने को लेकर एक अजीबोगरीब रहस्य है जिसे लोग आज तक भी नहीं समझ पाए। इस गांव के बारे में लोग बताते हैं कि करीब 200 साल पहले कुलधरा में पालीवाल ब्राह्मणों के लॉफ काफी संख्या में रहते थे। इसके पीछे की कहानी में बताया जाता हैं कि एक जमींदार के चलते यहां के लोगों को रातों-रात पूरा गांव खाली करना पड़ा था। गांव खाली करने से पहले ब्राह्मणों ने श्राप दे दिया था की यहां जो कोई भी घर बनाना चाहेगा वो यहां रह नहीं पाएगा।

ये भी पढ़ें: Bhangarh Fort: भानगढ़ का किला, जिसे कहा जाता हैं दुनिया की सबसे भूतिया जगह…

जमींदार सलीम सिंह के कारण खाली हुआ पूरा गांव:

इस गांव के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। बताया जाता हैं कि उस वक्त यहां जमींदार सलीम सिंह लोगों से गलत तरीके से ब्याज वसूली करता था। यहां तक उसका गांव की महिलाओं और बेटियों के प्रति भी काफी गलत व्यवहार रहता था। काफी समय तक गांव वालों ने इसका विरोध किया लेकिन समस्या जस की तस रही, अंत के गांव वालों ने ही हार मान ली और मुखिया समेत पूरा गांव रातों रात खाली हो गया।

आज तक कोई नहीं बस पाया यहां:

बताया जाता हैं कि इस गांव में कई बार लोगों ने बसने की कोशिश की। लेकिन किसी की मौत हो गई तो कोई पागल हो गया। इस गांव के बारे में काफी डरावना इतिहास जानकर उसके बाद से आजतक किसी ने यहां घर नहीं बनाया। कुलधरा गांव अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित तरीके से रखा जाने वाला एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, शाम होते ही इस गांव के आसपास कोई भी नहीं भटकता है।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
kuldhara gaonkuldhara haunted villagekuldhara ki kahanikuldhara rajasthankuldhara story in hindikuldhara village ghost story in hindikuldhara village historykuldhara village in hindiKuldhara village of rajasthankuldhara village storymystery of kuldhara villagerajasthan villagesecret of kuldhara village of rajasthan

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article