नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत! विराट ने मैदान में की धुनाई तो क्षितिज ने UN में लताड़ा

भारतीय अधिकारी क्षितिज त्यागी ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक असफल देश है, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मदद पर निर्भर है।
09:17 PM Feb 27, 2025 IST | Vyom Tiwari

पाकिस्तान की भारत से बेइज्जत होने की जैसे आदत सी बन गई है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या कोई अंतरराष्ट्रीय मंच, हर जगह उसकी फजीहत होती रहती है। हाल ही में, 22 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। पड़ोसी मुल्क अभी उस हार से उबर भी नहीं पाया था कि अब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उसकी फिर से क्लास लगा दी।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 58वें सत्र में भारतीय अधिकारी क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक असफल देश है, जो अंतरराष्ट्रीय मदद पर टिका हुआ है। उसे दूसरों को उपदेश देने से पहले खुद के हालात सुधारने चाहिए। वहां न तो मानवाधिकारों का सम्मान होता है, न अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाती है और न ही लोकतंत्र सही तरीके से चलता है। भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान की सच्चाई उजागर कर दी है।

कौन हैं क्षितिज त्यागी?

क्षितिज त्यागी की कहानी एक इंजीनियर से डिप्लोमैट बनने की है। उन्होंने IIT खड़गपुर से बीटेक और फिर एमटेक किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी में तीन साल तक काम किया, लेकिन 2010 में सरकारी नौकरी में आने का फैसला किया।

उनकी पहली सरकारी नौकरी ऊर्जा मंत्रालय में एक वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) के रूप में लगी, जहां उन्होंने दो साल काम किया। लेकिन उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का था। 2012 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) पास की और भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए।

उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली के फॉरेन इंस्टीट्यूट में इंडियन डिप्लोमैट के रूप में हुई। जून 2014 में उन्हें पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन भेजा गया, जहां वह 1 साल 7 महीने तक रहे। दिसंबर 2015 में उनकी नई पोस्टिंग ब्राजील के भारतीय दूतावास में हुई। फिर 2018 में उन्हें मिस्र (इजिप्ट) के भारतीय दूतावास में फर्स्ट सेक्रेटरी बनाया गया।

जनवरी 2024 में, क्षितिज त्यागी को संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के परमानेंट मिशन से जोड़ा गया। जनवरी 2025 में, उनकी मेहनत और अनुभव को देखते हुए उन्हें काउंसलर के पद पर प्रमोशन मिला।

पाकिस्तान पर क्या बोले क्षितिज?

संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान के नेता और प्रतिनिधि अपनी सेना द्वारा रचे गए झूठ को फैलाने में लगे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का हिस्सा थे और रहेंगे। बीते कुछ वर्षों में वहां जो राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति हुई है, वह अपने आप में बहुत कुछ बयान करती है।

त्यागी ने कहा कि यह विकास सरकार की उस प्रतिबद्धता का नतीजा है, जिसके तहत उसने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने का काम किया। साथ ही, यह वहां के लोगों के सरकार पर बढ़ते भरोसे को भी दिखाता है।

कोहली के बाद क्षितिज ने पाकिस्तान की करी धुनाई 

22 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने जबरदस्त शतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया और चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह कोहली के वनडे करियर का 51वां शतक था।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
India slams Pakistan UNHRCIndia Vs PakistanIndia-Pakistan relationsJammu and Kashmir IndiaKashmir issueKshitij Tyagi diplomatKshitij Tyagi UN SpeechUN India PakistanUN में भारत ने पाकिस्तान की क्लासUN में भारत पाकिस्तान विवादUNHRC sessionVirat Kohli 51st centuryVirat Kohli century vs Pakistanकोहली शतक पाकिस्तानक्षितिज त्यागी UN स्पीचक्षितिज त्यागी भाषणजम्मू-कश्मीर भारत का हिस्साजम्मू-कश्मीर मुद्दाभारत ने पाकिस्तान को लताड़ाभारत बनाम पाकिस्तानविराट कोहली शतक

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article