नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

जानिए कौन हैं जगदीप सिंह, जिन्हें मिलती हैं दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी

भारतीय मूल के जगदीप सिंह इस समय हर जगह चर्चा में है। क्योंकि उन्हें दुनिया में सबसे अधिक सैलरी मिलती है। वो हर दिन 48 करोड़ रुपये सैलरी पाते हैं।
08:32 PM Jan 04, 2025 IST | Girijansh Gopalan
जगदीप सिंह दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीईओ।

दुनियाभर में इस समय भारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर जगदीप सिंह की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा होने के पीछे उनकी हर महीने की सैलरी है। जी हां, क्योंकि जगदीप सिंह दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले कर्मचारी बन गये हैं। उनकी सैलरी दुनिया के किसी भी सीईओ से ज्यादा है। आज हम आपको बताएंगे कि जगदीप सिंह कितनी सैलरी पाते हैं और वो किस कंपनी में काम करते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं जगदीप सिंह

बता दें कि क्वांटमस्केप के पूर्व सीईओ जगदीप सिंह आज दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी बन चुके हैं। जगदीप सिंह की वार्षिक आय ₹17,500 करोड़ यानी 2.1 बिलियन डॉलर है, जो प्रतिदिन ₹48 करोड़ के बराबर है। अब आप सोच रहे होंगे कि कोई व्यक्ति एक दिन में 48 करोड़ रुपये सैलरी कैसे पा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि जगदीप सिंह इतनी सैलरी क्यों मिलती है और उन्होंने कहां से पढ़ाई पूरी की है।

कौन हैं जगदीप सिंह?

जगदीप सिंह भारतीय आंत्रप्रेन्योर हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और फिर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने बर्कले के हास स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया था। अपनी तकनीकी शिक्षा के बाद सिंह ने कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों में काम किया था, जहां उन्होंने ना केवल अपने कौशल को बढ़ाया था। बल्कि इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप के तौर पर खुद को विकसित किया था।

कई कंपनियों ने किया निवेश

गौरतलब है कि जगदीप सिंह ने 2010 में क्वांटमस्केप (QuantumScape) नाम की कंपनी की स्थापना की थी। यह कंपनी सॉलिड-स्टेट बैटरियों पर काम करती है। दरअसल ये बैटरियां इलेक्ट्रिक वाहनों की एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ाने और चार्जिंग टाइम को कम कर देती हैं। वहीं 2012 में क्वांटमस्केप ने वोक्सवैगन के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। जिसके बाद कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी। वहीं वोक्सवैगन ने उनकी कंपनी में भारी निवेश किया था। इसके बाद 2020 में उनकी कंपनी ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई थी। इस कंपनी में कई बड़े निवेशकों ने भी निवेश किया था। आज के ईवी की दुनिया में यह बैटरी एक क्रांति की तरह काम कर रही है। हालांकि 16 फरवरी 2024 को जगदीप सिंह ने क्वांटमस्केप के सीईओ पद से इस्तीफा देकर कंपनी की कमान सिवा सिवाराम को सौंप दी थी।

कैसे मिली इतनी सैलरी?

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि जगदीप सिंह को इतनी सैलरी कैसे मिल रही है। बता दें कि जब उनकी कंपनी 2020 में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई थी, तो इसे निवेशकों का भारी समर्थन मिला था। वहीं जगदीप सिंह की सैलरी पैकेज में 2.3 बिलियन डॉलर के शेयर भी थे। जिस कारण उनकी सालाना सैलरी करीब 17,500 करोड़ रुपये पहुंची।

जगदीप सिंह का नया स्टार्टअप

जगदीप सिंह ने क्वांटमस्केप से इस्तीफा देने के बाद नया स्टार्टअप शुरू किया है। अभी जगदीप सिंह “स्टील्थ स्टार्टअप” के सीईओ के रूप में नई तकनीकी दिशा में काम कर रहे हैं। बता दें कि उनके स्टार्टअप का उद्देश्य नए उद्योगों में नवाचार लाना है। उनका यह नया प्रयास इलेक्ट्रिक वाहन और तकनीकी क्षेत्रों में आगे और भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ओर अग्रसर है।

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत

Tags :
500 crore500 करोड़former CEO of Quantumscape Jagdeep SinghIndian origin entrepreneur Jagdeep SinghJagdeep SinghJagdeep Singh Indian entrepreneurJagdeep Singh's annual income is ₹ 17Know who is Jagdeep Singhthe highest paid person in the worldक्वांटमस्केप के पूर्व सीईओ जगदीप सिंहजगदीप सिंह की वार्षिक आय ₹17जगदीप सिंह भारतीय आंत्रप्रेन्योरजानिए कौन हैं जगदीप सिंहदुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले जगदीप सिंहभारतीय मूल के आंत्रप्रेन्योर जगदीप सिंह

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article