• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

काला मटका या लाल मटका, जानें कौन सा घड़ा गर्मियों में पानी को करता है ज्यादा ठंडा

गर्मियों में लोग पानी को ठंडा करने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पानी को कौन सा मटका जल्दी और देर तक ठंडा रखता है।
featured-img

गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। यह स्थिति सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। खैर, गर्मी में लोग फ्रिज का पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज के पानी से गले में खराश और जुकाम-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जी हां, तो कुछ लोग इस तरह की परेशानी से बचने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि घड़े का पानी ठंडा रहता है।

हालांकि, मटका भी दो तरह का होता है एक लाल और दूसरा काला मटका। लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन से मटके में पानी जल्दी और ज्यादा ठंडा रहता है। दरअसल, मटका न सिर्फ पानी ठंडा करता है, बल्कि यह बिजली का खर्च भी बचाता है। इसके अलावा, मिट्टी की सौंधी खुशबू पानी को और ज्यादा टेस्टी बना देती है। इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि कौन सा मटका पानी को ज्यादा समय तक ठंडा रखता है।

काला मटका और लाल मटका में अंतर

लाल मटका

इसका रंग लाल इसीलिए रहता है, क्योंकि इसे कम आंच पर पकाया जाता है। इसके छिद्र बड़े होते है, जिससे यह जल्दी पानी ठंडा करता है, लेकिन देर तक नहीं कर पाता। हालांकि, इसे पारंपरिक तौर पर शुद्ध माना जाता है, इसलिए ज्यादा इस्तेमाल भी इसे ही किया जाता है। इसलिए अगर आप ज्यादा ठंडा पानी चाहते हैं, तो काले मटके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

काला मटका

काला मटका ज्यादा आंच पर पकाया जाता है। इसके अलावा, इसकी दीवारों में कम छिद्र होते हैं, जिससे पानी देर में ठंडा होता है, लेकिन ज्यादा समय तक ठंडा रहता है। चूंकि यह तेज आंच पर पकाया जाता है, इसलिए यह ज्यादा पक्का होता है और लंबे समय तक चलता है।

यह भी पढ़ें:

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज