नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली में केजरीवाल ने खेला बड़ा दाव, चुनाव फतेह के बाद महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए!

अरविंद केजरीवाल ने महिला कार्ड खेलते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं चुनाव जीतने के बाद इस स्कीम की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा।
09:01 PM Dec 12, 2024 IST | Shiwani Singh
arvind kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लेकर बड़ा दाव खेला है। आम आमदी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला कार्ड खेलते हुए बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि 1000 रुपए देने वाली इस स्कीम को गुरुवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। वहीं चुनाव जीतने के बाद इस स्कीम की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने घोषणा करते हुए क्या कहा?

गुरुवार को इस स्कीम के बारे में घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने महिलाओं से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। कैबिनेट ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का प्रस्ताव पास कर दिया है। अब दिल्ली में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए सम्मान की राशि दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना का पैसा अभी महिलाओं के खाते में नहीं आएगा।

केजरीवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि आज मैं दिल्ली की महिलाओं के लिए दो बड़ी योजना लेकर आया हूं। मैंने वादा किया था कि हर महीने दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए दूंगा। इससे जुड़ा प्रस्ताव आज आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में पास हो गया है, जो अब पूरी दिल्ली में लागू हो गई है। अब हर महीने महिलाओं को महिला सम्मान योजन का तहत 1000 रुपए मिलेंगे।

1000 की जगह मिलेंगे 2100 रुपए!

आप संयोजक ने कहा कि 10 से 15 दिनों के अंदर दिल्ली चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इसलिए इस योजना का पैसा अभी महिलाओं के खाते में नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं ने उनसे कहा था कि 1000 रुपए पर्याप्त नहीं होंगे। महिलाओं की इन बातों को ध्यान में रखते दिल्ली सरकार ने 1000 रुपए प्रति माह की राशि को 2100 रुपए कर दिया है। इसके लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

BJP ने बताया चुनावी लॉलीपॉप

चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को लुभाने के लिए केजरीवाल द्वारा किए गए 1000 रुपए 'महिला सम्मान योजना' के ऐलान को दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने चुनावी लॉलीपॉप बताया। सचदेवा ने इस स्किम को लेकर केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'झूठ का राजा' बताया।

virendra sachdeva

उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आप की सरकार है। यहां भी आप ने इसी तरह की योजना की बात कही थी। लेकिन वहां भी किसी को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना की घोषणा सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप है। दिल्ली की जनता सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है।

Tags :
Arvind Kejriwalarvind kejriwal big announcement for womenarvind kejriwal delhi womenDelhi Electiondelhi vidhan sabha chunavdelhi women receive 2100 per monthdelhi women will get rs 1000 every monthmahila samman yojanaअरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली चुनावदिल्ली विधानसभा चुनावमहिला सम्मान योजना

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article