नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Jharkhand CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद

झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।
05:38 PM Nov 28, 2024 IST | Girijansh Gopalan
झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर हेंमत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हेमंत सोरेन ने 14 वें मुख्यमंत्री के तौर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद थी।

शपथ ग्रहण में पहुंचे ये नेता

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।

हेमंत सोरेन की जीत

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ 24 सीटें मिली है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।

अखिलेश यादव मंच पर मौजूद

शपथ ग्रहण के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे।

सीएम हेमंत सोरेन

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है। ये समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया है, इस दौरान मंच पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता मौजूद थे।

 हेमंत सोरेन की शुरुआत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे राज्य के तीन बार के सीएम शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन के प्रारंभिक जीवन को देखें तो उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था। हेमंत ने 1990 में पटना के एमजी हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की। इसके बाद 1994 में पटना हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए है। पढ़ाई के बाद हेमंत ने इंजीनियरिंग फर्मों के साथ काम किया है। हेमंत की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं। हेमंत की पत्नी कल्पना भी इस चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से जीती हैं।

Tags :
14th Chief Minister of JharkhandAkhilesh Yadavchief ministerCongress President Mallikarjun Khargeformer Chief Minister Shibu SorenHemant SorenHemant Soren 14th Chief MinisterHemant Soren Chief Minister of the state for the fourth timein RanchiJharkhand Mukti Morcha Working President Hemant SorenLeader of Opposition in Lok Sabha Rahul GandhiMorabadi Groundnew Chief Minister of Jharkhandoath of Chief Minister postranchiswearing-in ceremonyWest Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwalअखिलेश यादवकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेझारखंड के 14वें मुख्यमंत्रीझारखंड के नए मुख्यमंत्रीझारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेनपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीपूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेनमुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री पद की शपथमोरहाबादी मैदानरांचींरांची मेंलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधीशपथ ग्रहण समारोहहेमंत सोरेनहेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने 14 वें मुख्यमंत्री

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article