नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

टूटे हाथ-पैर लेकर स्टेडियम पहुंचा IPL फैन, लखनऊ को चीयर करने का जुनून देख लोग हैरान

IPL 2025 का क्रेज देखिए! एक डाई हार्ड क्रिकेट फैन टूटे हाथ-पैर के साथ स्टेडियम पहुंचा। लखनऊ सुपर जायंट्स को चीयर करने का जुनून वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर धूम!
02:10 PM Apr 09, 2025 IST | Girijansh Gopalan

IPL 2025 का बुखार चढ़ चुका है। फैंस का जोश देखते ही बनता है। स्टेडियम में भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने के लिए बेताब है। लेकिन इस बीच एक ऐसा फैन सामने आया है। जिसने दीवानगी की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स टूटे हाथ-पैर के साथ स्टेडियम में खड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स को चीयर कर रहा है। प्लास्टर बंधा है। दर्द हो रहा है। लेकिन जुनून ऐसा कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा।

हाथ-पैर में प्लास्टर, फिर भी जोश हाई

वीडियो में साफ दिख रहा है। इस फैन के हाथ लटके हुए हैं। पैर पट्टी में लिपटे हैं। मगर चेहरे पर जो मुस्कान है। वो बता रही है कि टिकट हाथ में आ गया तो दर्द की चिंता बाद में। लखनऊ सुपर जायंट्स का झंडा लिए ये शख्स दर्शक दीर्घा में खड़ा है। अपनी टीम के लिए हौसला बढ़ा रहा है। जहां आम इंसान टूटे हाथ-पैर के बाद बिस्तर पर लेटकर आराम करता है। वहीं इस शख्स ने स्टेडियम का रुख किया। सोशल मीडिया पर लोग बोल रहे हैं। "यही होता है असली फैन का जज्बा।"

 

यूजर्स बोले- इसे कहते हैं सच्चा फैन

ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर naughtyworld अकाउंट से शेयर हुआ है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। ढेरों लाइक्स भी बटोर चुका है। यूजर्स इस फैन की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक ने लिखा। "ये है डाई हार्ड फैन।" दूसरा बोला। "RCB वालों को इससे सबक लेना चाहिए।" तीसरे ने तो मजेदार अंदाज में कहा। "हाथ-पैर तो टूटते रहेंगे। मैच का मजा कभी कम नहीं होना चाहिए।" हर कोई इस शख्स के जुनून का कायल हो गया है।

क्रिकेट का ऐसा क्रेज, कहीं और नहीं

वैसे तो क्रिकेट के लिए दीवानगी हर देश में दिखती है। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में ये किसी धर्म से कम नहीं। लोग बीमारी हो या चोट। सब भूलकर अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं। खासकर IPL में तो फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ये वीडियो उसी क्रेज का एक ज्वलंत सबूत है। अब देखना ये है कि इस फैन का जुनून लखनऊ सुपर जायंट्स को कितना फायदा पहुंचाता है!

ये भी पढ़ें:तमिलनाडु के स्कूली बच्चों का डांस वीडियो हुआ वायरल, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

Tags :
Cricket FanDie Hard FanIndian CricketInstagramIpl 2025IPL CrazeLUCKNOW SUPER GIANTSsocial mediaStadium Supportviral videoआईपीएल 2025आईपीएल क्रेजइंस्टाग्रामक्रिकेट फैनडाई हार्ड फैनभारतीय क्रिकेटलखनऊ सुपर जायंट्सवायरल वीडियोसोशल मीडियास्टेडियम सपोर्ट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article