नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल में मुंबई और राजस्थान के बीच होगी टक्कर, जानिए कौनसी टीम का रहेगा पलड़ा भारी...?

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल 2024 में सोमवार यानी आज एक बार फिर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। आईपीएल के इस सीजन में अपने शुरूआती दो मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे मैच में अपने होम ग्राउंड...
05:56 PM Apr 01, 2024 IST | surya soni

IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल 2024 में सोमवार यानी आज एक बार फिर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। आईपीएल के इस सीजन में अपने शुरूआती दो मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे मैच में अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत तलाश में उतरेगी। जबकि उसके सामने राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम होगी। इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा के ऊपर रहेगी। रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी अपने होम ग्राउंड पर पहली बार खेलते नज़र आएंगे। चलिए जानते है मैच (IPL 2024 MI vs RR) से जुड़ी तमाम जानकारियां...

मुंबई की निराशाजनक शुरुआत:

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडिंयस की बेहद निराशाजनक शुरुआत हुई है। मुंबई इस बार आईपीएल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन पहले दो मैचों में मुंबई की टीम ने अपने फैंस को काफी निराश कर दिया। हालांकि मुंबई ने ये दोनों मुकाबले अवे ग्राउंड पर खेले थे। इस सीजन में होम ग्राउंड पर खेलने वाली टीमों का बोलबाला देखने को मिला। ऐसे में आज मुंबई इंडियंस की टीम आज होम ग्राउंड पर अपना पहला मुकबला खेलने उतरेगी। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या के पास टीम की कमान होगी।

जायसवाल का बल्ला रहा है खामोश:

इस सीजन में भले ही राजस्थान की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान की अग्नि परीक्षा होगी। मुंबई इंडिंयस के पास शानदार गेंदबाज़ों की फौज है, जिनके सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज़ों को रन बनाने में परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में देखना होगा कि क्या आज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर का बल्ला रन बरसता है या नहीं..?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह और ल्यूक वुड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, नांद्रे बर्गर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और अवेश खान।

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की घर में शानदार जीत, दिल्ली को मिली लगातार दूसरी हार

Tags :
ipl 2024MI vs RRMI vs RR Head to HeadMI vs RR IPL 2024MI vs RR Live ScoreMI vs RR MatchMI vs RR StadiumMumbai Indians vs Rajasthan RoyalsMumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2024Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live Score

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article