नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

IAS Aryaka Akhoury: मुख्तार के जनाजे के दौरान अफजाल अंसारी से डीएम की हुई तीखी नोकझोंक, जानिए कौन है आर्यका अखौरी..?

IAS Aryaka Akhoury: पिछले दो दिन से देशभर में मुख्तार अंसारी की मौत का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग तरह के पोस्ट की भरमार देखने को मिल रही है। शनिवार को दोपहर में...
08:31 PM Mar 30, 2024 IST | surya soni

IAS Aryaka Akhoury: पिछले दो दिन से देशभर में मुख्तार अंसारी की मौत का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग तरह के पोस्ट की भरमार देखने को मिल रही है। शनिवार को दोपहर में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान यूपी पुलिस और प्रशासन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को सही रखना एक बड़ी चुनौती थी। मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी (IAS Aryaka Akhoury) के बीच जमकर बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अफजाल अंसारी को दी कार्रवाई की चेतावनी:

बता दें मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा था तब भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही थी। जब भीड़ को लेकर पुलिस और प्रशासन एक्टिव हुए तो उसी दौरान मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गुस्सा हो गए। इसके बाद गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भी अंसारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। वायरल वीडियो में गाजीपुर डीएम कह रही थी कि कब्र पर मिट्टी हर कोई नहीं डाल सकता. इस बात पर अफजाल अंसारी ने कहा कि कब्र पर मिट्टी डालने से कोई नहीं रोक सकता। डीएम आर्यका अखौरी ने अफजाल अंसारी से कहा कि धारा-144 लागू है।

मूलतः बिहार की रहने वाली हैं आर्यका अखौरी:

बता दें डीएम आर्यका अखौरी मूलतः बिहार की रहने वाली हैं। आर्यका अखौरी साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से की है। गाजीपुर की जिलाधिकारी पहले आर्यका वाराणसी और मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ ही CDO के पद पर काम चुकी हैं। IAS आर्यका अखौरी की गिनती उत्तर प्रदेश की तेज तर्रार अधिकारीयों में होती रही है। मुख्तार के जनाजे के दौरान अफजाल अंसारी से उनकी जमकर बहस हुई, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करने लगीं हैं।

मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में किया सुपुर्द-ए-खाक:

मुख्तार अंसारी को आज शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उसको मोहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में दोपहर में दफनाया गया था। मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसको काबू में करने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्तार अंसारी का शव गुरूवार देर रात बांदा मेडिकल कॉलेज से गाजीपुर आवास पर पहुंचा था। मुख्तार अंसारी के जनाजे में भीड़ की आशंका को देखते हुए गाजीपुर में धारा 144 लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी कालीबाग कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भीड़

Tags :
afzal ansariAryaka AkhouryGhazipur DM Aryaka AkhouryGhazipur ki DMGhazipur ki DM kaun haighazipur newsghazipur policeIAS officer Aryaka AkhouryJeans Tshirt banMahila DMMUKHTAR ANSARIMUKHTAR ANSARI DEATHWho is Aryaka Akhouryआर्यका अखौरीमुख्तार अंसारीमुख्तार अंसारी की मौत

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article