• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Rich List: एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को घाटा ! दुनियाभर में क्यों हुई रोशनी नादर की चर्चा ?

उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट से खुलासा हुआ है।
featured-img

Hurun Global Rich List 2025: एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी को बड़ा घाटा हुआ है, जबकि रोशनी नादर ने दुनियाभर को चौंका दिया है। (Hurun Global Rich List 2025) रोशनी नादर दुनिया की सबसे अमीर टॉप 5 महिलाओं में शुमार हो गई हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में भारत के उद्योगपति गौतम अडानी का भी नाम है। क्या कहती है हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 तफ्सील से समझिए...

मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर

भारत के मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हालांकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अभी भी मुकेश अंबानी के नाम ही है। यह खुलासा हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 से हुआ है। जिसके मुताबिक मुकेश अंबानी को पिछले एक साल में करीब एक लाख करोड़ का बड़ा घाटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्री ऊर्जा और खुदरा कारोबार के कमजोर प्रदर्शन से गुजर रही है। इसकी वजह से मुकेश अंबानी की पर्सनल नेटवर्थ में काफी कमी देखने को मिली है।

एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक अब टेस्ला के CEO एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में 189 अरब डॉलर की बढ़ोतरी बताई गई है। इसके बाद उनकी कुल संपत्ति 420 बिलियन डॉलर हो चुकी है। इधर, भारत की बात करें तो गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक लाख करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के दिलीप सांघवी की संपत्ति में भी इस साल 21 फीसदी की बढ़ोतरी बताई जा रही है। जिसके बाद सांघवी की नेटवर्थ 2.5 लाख करोड़ रुपए हो गई। दिलीप सांघवी भारत के चौथे सबसे अमीर कारोबारी हैं।

Hurun Global Rich List 2025

रोशनी नादर ने दुनिया को चौंकाया

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा रोशनी नादर की है। रोशनी नादर ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के शीर्ष में जगह बनाकर दुनिया को चौंका दिया है। रोशनी नादर को पिता से अरबों का गिफ्ट मिला है, इसके बाद रोशनी नादर दुनिया की 5 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। HCL की रोशनी नादर एंड फैमिली, की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपए है। रोशनी नादर ग्लोबल टॉप 10 महिलाओं में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। रोशनी नादर को पिता शिव नादर ने HCL में 47 फीसदी हिस्सेदारी ट्रांसफर की है।

यह भी पढ़ें: RBI: होम-कार लोन की EMI जल्द होंगी कम ? भारतीय रिजर्व बैंक दे सकता है खुशखबर

यह भी पढ़ें: Credit Card: क्या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं आप ? एक अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज