नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gujarat news: गुजरात में गाय को 'राज्य माता' घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने सरकार से की ये अपील

Gujarat news: गुजरात में कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार से गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस विधेयक लाने की बात कही।
09:25 PM Mar 29, 2025 IST | Pushpendra Trivedi

Gujarat news: गुजरात में कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार से गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग की है। इसको लेकर कांग्रेस ने विधेयक लाने की बात कही है, ताकि गायों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा की ओर से राज्य की विधानसभा में गोवंश प्रजनन के नियमन के लिए सरकार की ओर से पेश किए गए। विधेयक पर चर्चा के दौरान इसकी मांग की गई।

गाय को राज्यमाता घोषित करने की मांग

अमित चावड़ा से पहले भाजपा के विधायक डीके स्वामी ने कहा कि हिंदू संस्कृति में गाय को माता माना जाता है। उन्होंने 'गुजरात बोवाइन ब्रीडिंग (रेगुलेशन) बिल' का समर्थन करते हुए कहा, 'हमारे विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी और उपाध्यक्ष जेठाभाई भारवाड़ को चश्मा नहीं लगा है क्योंकि वे गाय का दूध पीते हैं। हमें गायों में आस्था है, भैंसों में नहीं, हालांकि हमें भैंसों की भी जरूरत है। लेकिन, वह एक अलग मुद्दा है। गाय हमारी माता है। यह पृथ्वी का प्रतीक है।' भाजपा विधायक ने कहा कि विधेयक पेश करने वाले कृषि मंत्री राघवजी पटेल हाल ही में गाय के आशीर्वाद से स्वास्थ्य समस्याओं से उबर गए।

गायों की सुरक्षा

कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने कहा कि गायों की सुरक्षा सिर्फ भावनात्मक ही नहीं बल्कि कानूनी रूप से मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या वाकई में सरकार गायों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है? कांग्रेस नेता ने मांग करते हुए कहा कि गुजरात सरकार को गाय को राज्य माता घोषित करने के लिए विधेयक पास करना चाहिए। इससे कि राज्य में गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: 

बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका! कन्हैया कुमार की पदयात्रा से दूरी, लालू यादव के ‘राजनीतिक दबाव’ का असर?

BJP अध्यक्ष की कुर्सी पर रहस्य बरकरार! किशन रेड्डी बोले…भगवान भी कन्फ्यूज, कांग्रेस पर साधा निशाना

Tags :
CowCow politicsgujarat newsGujarat News TodayGujarat Rajyamata Status For CowRajyamata Status For Cowगाय को राज्य माता घोषित करने की मांगगुजरात न्यूजगुजरात में गाय को राज्य माता घोषित करने की मांग

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article