नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को किया गया यमुना में विसर्जित, परिवारजनों ने दी अंतिम विदाई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों का विसर्जन यमुना घाट पर किया गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ था।
01:15 PM Dec 29, 2024 IST | Vyom Tiwari

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की अस्थियों को रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा मजनू का टीला लाया गया। यमुना नदी के घाट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

अस्थियों को यमुना में किया गया विसर्जित 

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को यमुना में विसर्जित किया गया। इससे पहले उनकी अस्थियों को गुरुद्वारा मजनू का टीला में रखा गया था। यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास की गई। अस्थियों को यमुना में विसर्जित करने के बाद उनके परिवार के सदस्य अरदास के लिए गुरुद्वारे आएंगे।

बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने दी मुखाग्नि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी अंतिम विदाई में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले कांग्रेस के मुख्यालय भी लाया गया।

कांग्रेस के कई बड़े नेता, जैसे प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, इस मौके पर मौजूद थे। राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री की अर्थी को कंधा भी दिया। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। यूपी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके अलावा, मॉरीशस में भी उनके सम्मान में झंडा आधा झुका दिया गया।

 

यह ही पढ़े:

Tags :
Congress Leaders TributeFormer PM Ashes ImmersionfuneralGurudwaramanmohan singhManmohan Singh ashes immersionNational MourningPM Manmohan Singh funeralPM ModiPresidentState HonorsUpinder SinghYamuna River

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article