पांच बार नसबंदी के बाद भी ढाई साल में 25 बार बनी मां, मामला सुन उड़ जाएंगे आपके होश!
उत्तर प्रदेश। आगरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पांच बार नसबंदी कराई लेकिन वह ढाई साल में 25 बार मां बन गई। इतना ही नहीं महिला को 45 हजार रुपए का पेमेंट भी किया गया। दरअसल, ऐसा जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना में घोटाले की वजह से हुआ।
महिला कैसे बनी 25 बार मां?
इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य विभाग ने आगरा के सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट कराया। ऑडिट टीम के होश तब उड़ गए जब कागजात पर एक महिला के नाम पर 25 डिलीवरी और पांच बार नसबंदी करना दिखाया गया। साथ ही उसे 45 हजार रुपए भी दिए गए थे। इस पूरे घोटाले के पीछे एक दलाल का नाम सामने आया है। यही व्यक्ति महिलाओं के खाते खुलवाता है। नाम, पता, खाता नंबर महिलाओं के होते हैं लेकिन मोबाइल नंबर दलाल का होता था। जब लाभार्थी के खाते में पैसे आते तो अलर्ट आने पर दलाल रकम निकाल लेता था।
स्वास्थ्य विभाग ने बिठाई जांच
जब साल 2021-22 और 2022-23 का ऑडिट हुआ तो इस नसबंदी घोटाले की बात निकलकर सामने आई। सीएचसी फतेहाबाद के ऑडिट में टीम को कई बार सिकरारा की रहने वाली लाभार्थी कृष्णा कुमारी का रिकॉर्ड मिला। इसमें बीते ढाई सालों में उसके 25 बार प्रसव और पांच नसबंदी दिखाई गईं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी लगी तो सीएमओ ने मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:
आज भारत लाया जाएगा 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा!
क्या मुंबई में दोबारा 26/11 जैसे हमले की साजिश? फडणवीस का बड़ा खुलासा, दरगाह पर मंडरा रहा खतरा!
15 साल पहले खौफनाक मंज़र से दहल उठी थी मुंबई, पढ़िए उस रात की खतरनाक कहानी
.