नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Earthquake News: दिल्ली-NCR के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप, जानिए कहां कितनी दहशत?

दिल्ली-NCR, बिहार और ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। जानिए कहाँ और कितनी रही भूकंप की तीव्रता।
10:14 AM Feb 17, 2025 IST | Rohit Agrawal

Earthquake News: दिल्ली NCR के बाद अब बिहार और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। बता दें कि तड़के सुबह दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए थे। वहीं दिल्ली के करीब 2.5 घंटे बाद बिहार के सीवान जिले में आए 4.0 तीव्रता के भूकंप ने सुबह-सुबह लोगों को नींद से जगा दिया। भूकंप इतना तेज था कि कई लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। इसी तरह, ओडिशा के पुरी में भी 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।इस घटना पर पीएम मोदी ने तुरंत रिएक्ट करते हुए लोगों को शांत और अलर्ट रहने की अपील की है।

बिहार के सीवान में भी भूकंप से मची लोगों में दहशत

सोमवार सुबह बिहार के सीवान जिले में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। कंपन महसूस होते ही लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र सीवान जिले में रहा। हालांकि, किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है और हालात सामान्य हैं।

ओडिशा, हरियाणा, सिक्किम और बांग्लादेश में भी महसूस हुए झटके

भूकंप का असर सिर्फ दिल्ली और बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ओडिशा, हरियाणा, सिक्किम और बांग्लादेश में भी हल्के झटके महसूस किए गए। ओडिशा के पुरी में भूकंप की तीव्रता 4.7, हरियाणा में 4.0, सिक्किम में 2.3 और बांग्लादेश में 3.5 दर्ज की गई। इन सभी स्थानों पर लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कहीं भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

संबंधित खबर: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, कई सेकेंड तक डोलती रही धरती

PM मोदी ने की शांत और अलर्ट रहने की अपील

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। गनीमत ये रही कि इस भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

7 जनवरी को भी बिहार में आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को बिहार में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पटना समेत कई जिलों में लोग भूकंप से सहम गए थे। उस समय तिब्बत के जिजांग इलाके में 10 किमी की गहराई में भूकंप का केंद्र था, जिसके चलते झटके अधिक महसूस हुए थे।

भूकंप की तीव्रता कम फिर भी झटके क्यों ज्यादा महसूस हुए?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन इसका केंद्र सतह के नजदीक होने की वजह से कंपन अधिक महसूस हुआ। बिहार समेत अन्य राज्यों में भी धरती हिलने से लोग डर गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

संबधित खबर: जानिए कितने जोन में बटा है भारत का भूकंपीय क्षेत्र, कौन सी जगह है सबसे खतरनाक?

Tags :
Bihar earthquakeDelhi-NCR EarthquakeDisaster ManagementEarthquake IndiaOdisha EarthquakePM Modi Earthquake AlertSeismic Activity India

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article