नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

डिप्टी सीएम शिंदे ने किया पूर्व क्रिकेटर काबंली की मदद का ऐलान, इलाज में हर संभव मदद का किया वादा

डिप्टी सीएम शिंदे ने विनोद काबंली की मदद के लिए 5 लाख रुपये का ऐलान किया है। शिंदे के ओएसडी ने अस्पताल जाकर कांबली और उनके डॉक्टर से मुलाकात की है।
03:58 PM Dec 25, 2024 IST | Girijansh Gopalan
सीएम शिंदे ने काबंली की मदद का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है। दरअसल विनोद कांबली की स्थिति को देखते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मदद का वादा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांबली के पास बीसीसीआई की पेंशन के अलावा कमाई का दूसरा कोई सोर्स नहीं है।

एकनाथ शिंदे करेंगे काबंली की मदद

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व क्रिकेटर कांबली को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी कांबली को ये पैसे श्रींकांत शिंदे फाउंडेशन की तरफ से मिलेंगे। जिसके बाद अगले हफ्ते तक उपमुख्यमंत्री शिंदे के आदेश पर कांबली को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम शिंदे ने जाना कांबली का हाल

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी मंगेश चिवटे ने विनोद कांबली से मुलाकात की है। जिसके बाद उन्होंने उनकी सेहत की जानकारी डिप्टी सीएम शिंदे को दी है। इस दौरान मंगेश चिवटे ने डॉक्टर से अनुरोध भी किया कि कांबली के इलाज में किसी भी तरह की कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए। वहीं मंगेश ने कांबली को बताया कि सासंद श्रीकांत और उपमुख्यमंत्री शिंदे जल्द ही उनसे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ये भी कहा डिप्टी सीएम शिंदे उनकी मदद करन के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

कांबली की दिमागी स्थिति नहीं ठीक

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को बीते शनिवार की शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक घर पर ही कांबली को मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आने की दिक्कत हुई थी। वहीं ठाणे के आकृति अस्पताल में कांबली का इलाज करने वाले डॉक्टर विवेक द्विवेदी ने मंगलवार को बताया था कि कांबली के दिमाम की स्थिति ठीक नहीं है।

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी थे कांबली

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं। वहीं टेस्ट की 21 पारियों में उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। इस दौरान कांबली ने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा वनडे की 97 पारियों में कांबली ने 32.59 की औसत से 2477 रन स्कोर किया था, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे। एक वक्त पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी कांबली के फैन हुआ करते थे। लेकिन शराब की आदत ने उनका कैरियर और जीवन सब कुछ उनसे छिन लिया है।

ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने जारी किया फिर से नोटिस, सुबह 11 बजे हाजिर होने का आदेश

Tags :
Alcohol ruined cricketer KambliAlcohol took his lifeCM metCricketer Vinod Kambli admitted to hospitalEknath Shinde helpedEknath Shinde provided financial help of Rs 5 lakhHospital Gambhir met KambliKambli did not survivemet KambliSachin and Kambli played cricket togetherअस्पताल में गंभीर कांबलीएकनाथ शिंदे ने की 5 लाख की आर्थिक मददएकनाथ शिंदे ने की मददकांबली की नहीं बचीकांबली से की मुलाकातक्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्तीशराब ने किया क्रिकेटर काबंली को बर्बादशराब ने ली जानसचिन और कांबली ने साथ खेला क्रिकेटसीएम ने की मुलाकात

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article