नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

दिल्ली की ठंड ने दी दस्तक, कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे! वहीं मुंबई ने छुड़ाए पसीने

दिल्ली में उत्तर से आती तेज हवाओं से हवा साफ हुई, बढ़ी ठंड। कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, बर्फबारी शुरू। मुंबई में 37.3°C दर्ज।
06:16 PM Dec 05, 2024 IST | Vyom Tiwari
featuredImage featuredImage

पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं का असर दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। यहां की हवा अब धीमे-धीमे साफ हो रही है, लेकिन इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लग गई  है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में धुंध छाने की पूर्ण आसार लग रहे है।  कश्मीर घाटी में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे उत्तर और मध्य भारत में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। वहीं, देश के दक्षिणी हिस्सों में अब भी ठंड का असर महसूस नहीं हो रहा। मुंबई में बुधवार का दिन पिछले 16 सालों में दिसंबर का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दक्षिण-पूर्वी राज्यों में चक्रवात फेंगल का असर अभी भी जारी है, जिसकी वजह से कई इलाकों में बारिश हो रही है।

उत्तर भारत में चल रही तेज़ हवाओं ने दिल्ली वालों को बड़ी राहत दी है। पहले के मुकाबले दिल्ली की हवा अब काफी साफ हो गई है और मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। तेज़ हवाओं ने प्रदूषण के कणों को दूर भगा दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 दिसंबर तक शहर में तेज़ हवाएं चलती रहेंगी। इसके बाद, 8 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिसके कारण 8 दिसंबर से मध्यम कोहरा छाने लगेगा।

दिल्ली में धुंध छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज के दिन की हवा बाकी के दिनों की तुलना में साफ और अच्छी रही। दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री ज्यादा है। दिन में नमी का स्तर 66% से 44% के बीच तक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि हल्की धुंध छा सकती है। और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है, तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जगहों का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर पारा शून्य के नीचे ही रहा।

श्रीनगर में रात का तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को -1.8 डिग्री सेल्सियस था। काजीगुंड में यह -2.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पहलगाम में ठंड ने और असर दिखाया, जहां तापमान -4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग, जो अपने स्की रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर है, वहां पारा -3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

 

 

यह भी पढ़े:

 

Tags :
December heatwaveDelhi pollutionDelhi winter pollutionfog in DelhiIndia December weatherJammu KashmirKashmir snowfallKashmir temperatureMumbai heatwaveMumbai weatherNorth India cold waveNorth India fogWeatherWeather ReportWinter Forecastउत्तर भारत धुंधउत्तर भारत सर्दीकश्मीर तापमानकश्मीर बर्फबारीठंड का अनुमानदिल्ली ठंडदिल्ली धुंधदिल्ली प्रदूषणदिसंबर गर्मीभारत मौसममुंबई गर्मीमुंबई मौसम

ट्रेंडिंग खबरें