नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से पीड़ित परिवारों को मिलेगा इतना मुआवजा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में भगदड़ हुई, जिसमें कई लोग हताहत हुए। मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की।
08:29 AM Feb 16, 2025 IST | Vyom Tiwari

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ की घटना के बाद, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को ₹10 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹2.5 लाख का मुआवजा मिलेगा, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन ने इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के लिए राहत उपायों की घोषणा की है।

रेलवे ने भगदड़ की जांच के लिए गठित की कमेटी

रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार विभाग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, दिलीप कुमार ने रविवार को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। यह समिति घटना के कारणों का पता लगाएगी।

भगदड़ में किसकी जान गई?

• आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

• पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

• शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली

• व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

• पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

• ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

• सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

• कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

• विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

• नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार

• शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

• पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार

• संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा

• पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

• ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

• रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

• बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

• मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

 

यह भी पढ़े:

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? सामने आई ये वजह!

Tags :
compensation for stampede victimsDelhi news todayDelhi railway station stampederailway station accidentrailway station emergencystampede in Indiaदिल्ली ताजा खबरदिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़भगदड़ में हताहतमुआवजा योजनारेलवे स्टेशन आपातकालरेलवे स्टेशन हादसा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article