नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! बीजेपी की बैठक में आज होगा बड़ा ऐलान, रामलीला मैदान में शपथ कल

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बीजेपी की बैठक में नाम तय होगा, जबकि शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होगा।
10:41 AM Feb 19, 2025 IST | Vyom Tiwari

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर आज फैसला हो जाएगा। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद कल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

सीएम पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम बताया जा रहा है। उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था। प्रवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और उनकी कुल संपत्ति 115.65 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, उनके खिलाफ एक क्रिमिनल केस भी दर्ज है।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के दावेदारों में कई नाम सामने आ रहे हैं

रेखा गुप्ता – 50 साल की रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक बनी हैं। वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

विजेंद्र गुप्ता – 61 साल के विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वे आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद चुनाव जीते थे। उनके पास 16.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वे पहले दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं और अनुभव के मामले में अन्य दावेदारों से आगे माने जाते हैं।

आशीष सूद – 58 साल के आशीष सूद जनकपुरी सीट से विधायक हैं। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी माने जाते हैं और गोवा के प्रभारी भी हैं। वे एक प्रमुख पंजाबी नेता हैं और संघ से भी अच्छे संबंध रखते हैं।

सतीश उपाध्याय – 62 साल के सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से विधायक हैं। वे दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा, वे सेंसर बोर्ड के सदस्य और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। इन सभी नेताओं का बीजेपी में मजबूत कद है और इन्हें दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के दावेदारों में देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर किसकी हो रही चर्चा  

दिल्ली में BJP के मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नाम चर्चा में हैं, और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब बहस हो रही है। अगर Google Trends की बात करें, तो रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। यानी, लोग इन दोनों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं।

चुनाव नतीजों के बाद से प्रवेश वर्मा का नाम आगे बताया जा रहा है, शायद इसी वजह से X (Twitter) पर उनके 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। रेखा गुप्ता और बाकी उम्मीदवार इस लिस्ट में पीछे हैं। हालांकि, X पर पोस्ट की संख्या के हिसाब से रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा से आगे हैं।

दिल्ली में BJP ने अभी तक मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान तय कर लिया है। साल 2013 से अरविंद केजरीवाल यहीं शपथ लेते आए हैं, लेकिन इस बार BJP ने इसे चुनकर एक बड़ी सियासी चाल चली है।

कल रामलीला मैदान में होगा शपथ समारोह

दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को सुबह 11:30 बजे शपथ लेगा।

गौरतलब है कि बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने में सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि नई सरकार की प्राथमिकता यमुना को साफ करना होगी। इसके बाद रिवर फ्रंट और ग्रीन कॉरिडोर बनाने पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में वॉटर मेट्रो की संभावना से भी इनकार नहीं किया, यानी उनके पास राजधानी के विकास का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार है।

 

यह भी पढ़े:

नए पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई मीटिंग, कार्यकर्ताओं पर इंदिरा भवन में आने पर लगाई रोक

Tags :
BJP Delhi GovernmentBJP MLA meetingDelhi CM selectionDelhi elections 2025Delhi new CM announcementdelhi oath ceremonyGreen corridor Delhi Hindi: दिल्ली सीएम चयनNarendra Modi DelhiPravesh Verma newsRekha Gupta BJPRiverfront DelhiVijender Gupta latest newsYamuna cleaning projectग्रीन कॉरिडोर दिल्लीदिल्ली चुनाव 2025दिल्ली नया मुख्यमंत्री घोषणादिल्ली शपथ समारोहनरेंद्र मोदी दिल्लीप्रवेश वर्मा खबरबीजेपी दिल्ली सरकारबीजेपी विधायक बैठकयमुना सफाई प्रोजेक्टरिवरफ्रंट दिल्लीरेखा गुप्ता बीजेपीविजेंद्र गुप्ता ताजा खबर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article