नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता सरकार का एक लाख करोड़ का बजट, जानिए आपके लिए क्या है खास

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया। जानें इसकी खासियत
01:21 PM Mar 25, 2025 IST | Ritu Shaw

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया। एक लाख करोड़ रुपये के इस बजट में महिला सशक्तिकरण, यमुना सफाई, जल आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दिल्ली को नए रास्ते पर ले जाने वाला बजट है।

'आपदा सरकार' के दिन गए - सीएम रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने कहा, "अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। पिछली सरकार के पास इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन हमने अपनी पहली ही बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी। अब दिल्ली की सड़कें विकास की धमनियां बनेंगी। आम आदमी पार्टी ने शीशमहल बनाए, हम गरीबों के लिए शौचालय बनाएंगे। वे वादे करते थे, हम निभाएंगे।"

बजट का फोकस

सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार सरकार का फोकस दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, महिलाओं के सशक्तिकरण और जल प्रबंधन पर रहेगा। बजट का आकार पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया गया है।

बजट में किए गए 20 बड़े ऐलान:

सीएम का बड़ा दावा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव का जनादेश दिया है। अब दिल्ली में विकास की राजनीति होगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट दिल्ली को नए युग में ले जाएगा, जहां गरीब, व्यापारी, महिला और किसान सबका ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut On Kamra Controversy: कुनाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'मेरा घर अवैध तरीके से..'

Tags :
AAPBJP Partydelhi budgetDelhi Budget 2025delhi cmRekha Guptaदिल्ली बजटदिल्ली सीएमरेखा गुप्ता

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article