• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

गणगौर पूजा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास आग से झुलसीं, हालत गंभीर

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. गिरिजा व्यास घर पर गणगौर पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान दीपक से उनके दुपट्टे का पल्लू जल गया, और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
featured-img

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। यह हादसा उनके घर में गणगौर पूजा के दौरान हुआ, जब अचानक उनके दुपट्टे के पल्लू में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी डॉ. गिरिजा को सबसे पहले उदयपुर के अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए परिजन तुरंत ही उन्हें लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

गणगौर पूजा के दौरान हुआ हादसा

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. गिरिजा व्यास घर पर गणगौर पूजा कर रही थीं। पूजा के दौरान दीपक से उनके दुपट्टे का पल्लू जल गया, और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। घर पर मौजूद एक कर्मचारी ने उन्हें जलते हुए देखा और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जब परिवार को इस हादसे की जानकारी मिली, तो उनके भाई गोपाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और उन्हें अहमदाबाद भेजने की व्यवस्था की।

Girija Vyas Accident

डॉ. गिरिजा व्यास के भाई ने दी जानकारी

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि वह अपने फार्म हाउस पर थे, जब उन्हें बहन के झुलसने की खबर मिली। उन्होंने कहा कि मेरी बहन नियमित पूजा करती हैं और इस समय गणगौर पूजा का आयोजन कर रही थीं। दीपक की वजह से यह हादसा हुआ और वह झुलस गईं।

राजनीति में लंबा कॅरियर रहा है डॉ. गिरिजा व्यास का

डॉ. गिरिजा व्यास का राजनीति में एक लंबा और प्रभावशाली करियर रहा है। वह 1977 से 1984 तक जिला कांग्रेस कमेटी, उदयपुर की जिलाध्यक्ष रही थीं। 1985 से 1990 तक वह राजस्थान विधानसभा की सदस्य रही हैं और इसी दौरान पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। 1991 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य बनीं और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

Girija Vyas

राष्ट्रीय राजनीति में भी दिया महत्वपूर्ण योगदान

डॉ. गिरिजा व्यास का राजनीति में योगदान न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण रहा। वह 1993 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 1996 तथा 1999 में लोकसभा की सदस्य के रूप में चुनी गईं। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

यह भी पढ़ें:

जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर लैंडिंग से पहले फटा, बड़ी दुर्घटना टली

MP Congress Committee : कांग्रेस की मजबूती के लिए ‘नया प्रोजेक्ट’ तैयार, क्या राहुल गांधी की मॉनिटरिंग से गुटबाजी हो जाएगी कम?

PM Modi Nagpur: नागपुर पहुंचे पीएम ने कहा संघ 100 साल का वटवृक्ष बन चुका है

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज