नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

'अगर हम एक हैं तो कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती', होली के मौके पर CM योगी का संदेश

गोरखपुर में होली उत्सव के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत तभी प्रगति करेगा जब हम एकजुट रहेंगे।
04:21 PM Mar 14, 2025 IST | Rohit Agrawal

CM Yogi Celebrates Holi 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व पर गोरखपुर में जनता के साथ उत्सव मनाते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। CM योगी ने कहा कि भारत तभी विकसित हो सकता है जब देश के लोग एकजुट होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, "अगर हम एक हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती।" जानिए इस रिपोर्ट में कि होली के शुभ अवसर पर CM योगी ने क्या–क्या कह दिया?

एकता से ही देश अखंड रहेगा: CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने होली के संदेश को सरल और स्पष्ट शब्दों में समझाते हुए कहा, "होली का संदेश है कि एकता से ही यह देश अखंड रहेगा।" उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और एकता में है। त्योहारों के माध्यम से यह एकता और मजबूत होती है।

सनातन धर्म का उद्घोष है- जहां धर्म होगा, वहां विजय होगी

CM योगी ने होली के मौके पर सनातन धर्म की महानता का जिक्र करते हुए कहा, "सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- जहां धर्म होगा, वहां विजय होगी।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित भारत का संकल्प दिया है और यह संकल्प तभी पूरा हो सकता है जब देश एकजुट होगा।

योगी बोले - दुनिया ने देखी सनातन धर्म की ताकत

CM योगी ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इस आयोजन ने दुनिया को सनातन धर्म की ताकत दिखा दी। उन्होंने कहा, "66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई। यह नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई।

गोरखनाथ मंदिर में किया होलिका दहन और पूजा

होली के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जनता के साथ रंग और पुष्प वर्षा कर होली का उत्सव मनाया। वहीं CM योगी ने सोशल मीडिया पर भी होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "रंग और उमंग के महापर्व 'होली' के पावन अवसर पर आज गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। होली का है एक संदेश- 'एकता से ही अखंड रहेगा देश'।

यह भी पढ़ें:

UP ATS ने आगरा से ISI के दो जासूसों को धर दबोचा, पाकिस्तान भेज रहे थे गुप्त जानकारी

यूपी में होली पर मस्जिद ढंकने का फैसला, महबूबा मुफ्ती ने कहा- "भविष्य में कड़ा रिएक्शन होगा"

Tags :
CM YogiGorakhpur Newsholi celebrationHolika DahanNational UnitySanatan DharmaUttar Pradesh newsYogi Adityanath Speech

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article