नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग में हुआ दर्दनाक हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 की मौत और 3 घायल

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई।
05:50 PM Apr 29, 2025 IST | Pushpendra Trivedi

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 3 लोग घायल हो गए। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से आग की लपटें निकलती हुई नजर आईं।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पुर पहुंची। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्टोरेंट के आसपास बनी इमारतों को खाली करा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। लियाओनिंग पहले एक बड़ा औद्योगिक केंद्र था। फिलहाल, आबादी के पलायन की वजह से यह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। चीन में आग लगने की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। आमतौर पर प्रशिक्षण की कमी या अपने वरिष्ठों के दबाव के कारण कर्मचारी सुरक्षा सुविधाओं की अनदेखी करते हैं।

चीन में पहले भी हो चुकीं ऐसी घटना

बता दें कि, अप्रैल महीने में ही उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लग गई थी। इसमें कम से कम 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी साल जनवरी में चीन के हेबेई शहर के झांगजियाको में एक फूड मार्किट में आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम अटैक पर नेहा सिंह राठौर का वीडियो पाकिस्तान ने किया शेयर, आखिर ऐसा क्या बोलीं जो पड़ोसी देश के काम आ गया?

पहलगाम अटैक: जिपलाइन पर झूलते टूरिस्ट के कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर... सैलानी ने क्या सुनाई आपबीती?

Tags :
Chinachina firechina fire deathChina NewsChina Restaurant FireFatal FireFire AccidentIndustrial SafetyLiaoningLiaoyangRestaurant Blazeआगचीनचीन आग

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article