नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम रही वजह

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की खराब मौसम के कारण उत्तराखंड के मुनस्यारी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर मिलम जा रहा था। राजीव कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे दोनों सुरक्षित हैं।
02:54 PM Oct 16, 2024 IST | Shiwani Singh

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के मुनस्यारी के रालम में उतारा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उम मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे, दोनों सुरक्षित हैं।

हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

बता दें कि कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 20 नंबर और झारखंड में 13 और 20 नंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि दोनों राज्यों के नतीजे 23 नंबर को आएंगे।

कौन हैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी 64 वर्षिय राजीव कुमार देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त है। उन्हें 15 मई 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया। इससे पहले राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त के रूप में चुनाव आयोग से जुड़े थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी 2025 तक है। IAS अधिकारी रह चुके राजीव कुमार ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। राजीव कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक, एसबीआई और NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक जैसे पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। उनके पास सेंट स्टीफंस कॉलेज से BSC, LLB, PGDM और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर की डिग्री है। उन्होंने 1979 और 1982 के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वे टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के पूर्व छात्र भी हैं।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे

ये भी पढ़ें-जब पेजर उड़ाए जा सकते हैं तो EVM क्यों नहीं हो सकती हैक? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Tags :
Chief Election Commissioner Rajiv KumarChief Election Commissioner Rajiv Kumar newsDue to Bad WeatherHelicopter Emergency LandingRajiv KumarUttarakhandमुख्य चुनाव आयुक्तमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमारहेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article