नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

चेन्नई: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हमला, CM ने जांच के आदेश दिए

चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में एक मरीज के बेटे ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।
04:10 PM Nov 13, 2024 IST | Girijansh Gopalan
DOCTOR

चेन्नई के एक अस्पताल से बेहद ही बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल आज यानी 13 नवंबर 2024 को यहां के एक सरकारी अस्पताल में एक मरीज के बेटे ने एक डॉक्टर पर चाकू से कई बार हमला किया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई और उनका इलाज चल रहा है।

मरीज के बेटे ने किया हमला

चेन्नई के सरकारी डॉक्टर पर बुधवार की सुबह अस्पताल में एक युवक ने सात बार चाकू से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक युवक की मां का कैंसर का इलाज उसी डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। इतना ही नहीं युवक उसी अस्पताल में पेशेंट अटेंडर भी है। पेशे से ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर दिल के मरीज भी हैं और उनकी छाती के ऊपरी हिस्से और सिर में चोट आई है।

डॉक्टर आईसीयू में भर्ती

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि घायल डॉक्टर आईसीयू में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि उनके सहयोगी को पेसमेकर लगा हुआ है और उनके माथे और पीठ के साथ-साथ कान के पीछे भी चोट लगी है तथा उनके पेट पर भी चोट लगी है।

आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक जिस युवक ने डॉक्टर पर हमला किया है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हमले के बाद 26 वर्षीय युवक ने मौके से भागने की कोशिश की थी। लेकिन उसे पकड़ लिया गया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

सीएम ने दिया जांच का आदेश

इस हमले के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जांच के आदेश दिए और चिकित्सा सहायता का वादा किया है। इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि इलाज के लिए सभी सहायता की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अटैकर ने एक छोटे चाकू का इस्तेमाल किया था, जो उसने छिपा रखा था। लेकिन उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी, ऐसा हमला दोबारा नहीं होगा। बता दें कि यह हमला शहर के गिंडी इलाके में स्थित कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल के ओपीडी में हुआ था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हमला इसलिए किया है, क्योंकि उसे संदेह हुआ था कि डॉक्टर ने उसकी कैंसर का इलाज करा रही मां को गलत दवा दे दी है।

सीएम ने एक्स पर लिखा पोस्ट

एक्स पर तमिल में एक बड़ा पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारे सरकारी डॉक्टरों द्वारा समय की परवाह किए बिना मरीजों को उपचार प्रदान करने में किया गया निस्वार्थ कार्य अतुलनीय है। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगी।

Tags :
चेन्नई अस्पताल घटनाचेन्नई अस्पताल घटना के आरोपी को गिरफ्तारचेन्नई अस्पताल डॉक्टर पर हमलाचेन्नई अस्पताल में हिंसाचेन्नई के अस्पताल में डॉक्टर पर हमले की वजहचेन्नई के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर चाकू से हमलाचेन्नई में डॉक्टरों पर हमलेचेन्नई सरकारी अस्पताल हमलाडॉक्टर पर चाकू से हमलाडॉक्टर पर हमले की जांचडॉक्टरों पर हमलेतमिलनाडु में डॉक्टरों पर हमलेमरीजों के परिजनों का गुस्सामुख्यमंत्री ने चेन्नई अस्पताल घटना पर क्या कहामुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिएस्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमले

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article