नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

संसद में मचा बवाल, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज़ करवाई FIR, कहा ‘खुद को कानून से ऊपर न समझे राहुल’

आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की पर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
06:26 PM Dec 19, 2024 IST | Vyom Tiwari
राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसदों ने भी विपक्षी सांसदों के खिलाफ विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच हुई धक्कामुक्की में भाजपा के दो सांसदों को चोटें आईं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों, प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत, को धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गए और घायल हो गए। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बयान दिया है।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर की FIR 

भा.ज.पा. सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आज संसद में जो हुआ उसकी पूरी जानकारी दी गई है। राहुल गांधी का रवैया ऐसा है जैसे वे कानून से ऊपर हैं, और गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। राहुल गांधी ने नागालैंड की महिला सांसद के साथ भी बुरा बर्ताव किया, जो कि बहुत अहंकारपूर्ण था। उन्होंने शारीरिक हमला किया और उकसाने का काम किया। कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है जैसे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत की है। इनमें से धारा 109 में हत्या की कोशिश, और धारा 117 में जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला आता है। वडोदरा के सांसद ने इस शिकायत को दर्ज कराया है।’

भाजपा भटका रही ध्यान: राहुल गांधी 

आज मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि संसद में कोई धक्का-मुक्की नहीं हुई थी। असल में बीजेपी अडानी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। राहुल गांधी ने बताया कि अमेरिका में अडानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और इसी मुद्दे पर वे संसद में चर्चा करना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने हर तरह से कोशिश की कि इस पर चर्चा न हो। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हाल ही में अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर पर बयान दिया था, जिसके बाद हमने उनसे माफी और इस्तीफे की मांग की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद जब वे संसद में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो बीजेपी के सांसद हाथ में डंडे लेकर खड़े थे और उन्हें रोक रहे थे।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
Adani CaseAdani issueAnurag Thakur StatementBJP allegationsBJP ComplaintBJP MPs ClashBJP ProtestBJP vs congressParliament ProtestPhysical AssaultPhysical AttackPolitical Clashrahul gandhiRahul Gandhi FIRRahul Gandhi Parliamentराहुल गांधी भाजपा विवादसंसद में धक्का-मुक्कीसंसद में विरोध

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article