नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

चंडीगढ़ में किसानों का हल्ला बोल, ट्रैफिक डायवर्जन से लोग परेशान; जानिए क्या है पुलिस का प्लान?

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का चंडीगढ़ कूच, ट्रैफिक डायवर्जन से आमजन प्रभावित। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ते हुए बनाया मास्टर प्लान।
12:23 PM Mar 05, 2025 IST | Rohit Agrawal

Farmers protest: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर चंडीगढ़ की ओर मार्च (Kisan Andoalan Chandigarh) कर रहे हैं। बता दें कि इस आंदोलन के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है, और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

क्या हैं किसानों की मांगें?

किसान संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन (Kisan Andoalan Chandigarh) कर रहे हैं। इन मांगों में शामिल हैं:

1.कृषि नीतियों का सही क्रियान्वयन।

2.भूमिहीन मजदूरों और किसानों को भूमि वितरण।

3.किसानों और मजदूरों के कर्ज की माफी।

ट्रैफिक डायवर्जन से होगी लोगों को परेशानी

किसानों के आंदोलन के कारण चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई है। पुलिस ने शहर के प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इसके कारण लोगों को लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

क्या है पुलिस प्रसाशन की तैयारी?

चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और किसानों को शहर के एंट्री प्वाइंट पर रोकने की योजना बनाई गई है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य आंदोलन (Kisan Andoalan Chandigarh) को शांतिपूर्ण बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

बैठक से क्यों निकल गए CM भगवंत मान?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के चंडीगढ़ कूच के ऐलान को देखते हुए सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा-राजनीतिक के 40 नेताओं के साथ एक बैठक की थी। हालांकि, बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए और कुछ किसान नेता समेत सीएम भी बैठक छोड़कर चले गए। वहीं कुछ किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि CM ने उनकी बेइज्जती करते हुए कहा था कि "जाओ, करते रहो धरना।"

यह भी पढ़ें:

अबू आजमी का औरंगजेब प्रेम! बयान पर मचा सियासी भूचाल, फिर लिया यू-टर्न

पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध! क्या भगवंत मान की जंग होगी कामयाब?

Tags :
Bhagwant Mann MeetingChandigarh Farmers ProtestIndia NewsPolice Securitypunjab farmersSKM ProtestTraffic Diversion

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article