नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Dewas पुलिस अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, इंदौर से भोपाल जाते समय सोनकच्छ में आया अटैक, विभाग में शोक की लहर

Woman Police officer dies of cardiac arrest. Dewas- मध्य प्रदेश के देवास से बड़ी खबर है। इंदौर से भोपाल जाते समय सोनकच्छ के समीप निजी अस्पताल में एक महिला अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई है।...
08:41 PM Apr 22, 2024 IST | N Navrahi/एन नवराही

Woman Police officer dies of cardiac arrest. Dewas- मध्य प्रदेश के देवास से बड़ी खबर है। इंदौर से भोपाल जाते समय सोनकच्छ के समीप निजी अस्पताल में एक महिला अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल पुलिस विभाग में पदस्थ एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी की कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। वे 22 अप्रैल को इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल लौट रही थीं। तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास अटैक आया। देवास के पास उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें सोनकच्छ के निजी अस्पताल वरदान ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

AIG प्रतिभा त्रिपाठी भोपाल में पदस्थ थीं

असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रतिभा त्रिपाठी भोपाल में पदस्थ थीं। उनकी पोस्टिंग महिला सेल में थी। वहां पर वह अपने शासकीय कार्य की सेवायें दे रहीं थी उनके साथ इस तरह से हुई आकस्मिक मृत्यु की घटना से विभाग में शोक का वातावरण बना हुआ है। वह पिछले कई सालों से भोपाल में AIG के पद पर अपनी सेवायें दे रही थीं।

रास्ते में उनकी चेतना अचानक चली गई थी

एआईजी प्रतिभा सिंह की जांच करने वाले डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें करीब 12 बजे अस्पताल लाया गया था। ।उनके शरीर में पल्स, बीपी और सेचुरेशन जैसा कुछ नहीं हो रहा था।अस्पताल में उन्हें सीपीआर सहित कई जांच की, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनके साथ आए लोगों ने बताया कि करीब 12 किमी पहले उनकी चेतना अचानक चली गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Tags :
AIG Pratibha Tripathi diesBhopal NewsDewas newsPolice officer

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article